JDU Iftar Party : नीतीश के इफ्तार में लालू, राबड़ी, तेजस्वी और तेज प्रताप को न्योता, क्या चिराग और सहनी भी आएंगे?

JDU Iftar Party : नीतीश के इफ्तार में लालू, राबड़ी, तेजस्वी और तेज प्रताप को न्योता- नीतीश कुमार की

पार्टी जेडीयू की ओर से इफ्तार का आयोजन 28 अप्रैल को होगा.

आरजेडी ने जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता भेजा था

अब बदले में जेडीयू की ओर से भी आरजेडी के लोगों को निमंत्रण भेजा गया है.

साथ ही कई और दल के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है.

जदयू ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव समेत और भी लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा है. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलीम परवेज की तरफ से सभी को न्योता भेजा जा रहा है. सलीम परवेज ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की जानकारी में लालू राबड़ी, तेजस्वी को इफ्तार में न्योता दिया गया है.

चिराग और सहनी को नहीं गया न्योता

जेडीयू की इफ्तार पार्टी में आरजेडी के लोगों को न्योता तो गया है, साथ ही अन्य दलों को भी भेजा जा रहा है. कहा जा रहा है कि आज शाम तक और भी लोगों को कार्ड चला जाएगा. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अभी तक वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और सांसद चिराग पासवान को न्योता नहीं भेजा गया है. सबकी नजर इस पर टिकी है कि इस इफ्तार पार्टी में उन्हें न्योता दिया जाता है या नहीं. अगर दिया जाता है तो वो आएंगे या नहीं.

रिपोर्ट : शक्ति

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...