नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

Health Department Add 6 22Scope News

मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है

आपको बता दें कि मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, पांच जून को आरोपी एकराम अंसारी ने उसे अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि आरोपी की पत्नी शाहिदा बेगम मोबाइल से वीडियो बनाती रही।

Kaimur Police 1 1 22Scope News

होश में आने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर वीडियो दिखाकर महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी

वहीं होश में आने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर वीडियो दिखाकर महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Kaimur Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित 4 लोगों की मौत

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...

विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के संबंध में पथ निर्माण विभाग बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि तीन मई के मध्यरात्रि में P2-P3 Span...

जामनगर में बनेगा भारत का बड़ा AI हब! रिलायंस और Meta...

मुंबई: भारत के डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर के भविष्य को आकार देने वाली एक बड़ी घोषणा में, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और...

Deoghar News: मनरेगा के कनीय अभियंता 5 हजार रुपये रिश्वत लेते...

Deoghar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ़ चल रहे अभियान में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी कामयाबी मिली है। देवघर ज़िले के करों ब्लॉक में तैनात...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img