नवादा : नवादा जिले के कौआकोल थानाक्षेत्र पसंगवा ग्राम में एक महिला को चाय में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने एवं वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि महिला अपने ससुर की इलाज के लिए एक व्यक्ति से उधार में रुपए मांगने गयी थी.
इस बाबत कौआकोल के पसंगवा ग्राम की पीड़िता ने महिला थाना नवादा में आवेदन देकर कहा कि उनके ससुर की हर्निया का ऑपरेशन हुआ था, जिसके लिए पैसे की आवश्यकता पड़ी तो मैं कौआकोल के जागोचक निवासी पातो साव पिता केशव साव के पास गयी. पातो साव ने पैसा देने के लिए घर ले गया तथा घर का दरवाजा बंद कर छत पर कमरे में ले गया. महिला ने कहा कि पातो साव घर में चाय बनाकर दिया और चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे मुझे चक्कर आने लगा और मैं बेहोश हो गयी.
पीड़िता ने बताया कि नशे का फायदा उठाकर पातो साव ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. घटना का अंजाम सात दिसंबर को दिया गया है. आरोपी द्वारा पूरे घटना का वीडियो बना लिया तथा महिला को किसी के पास मुंह नहीं खोलने की धमकी दी. महिला ने बताया कि हम घबरा गए और सारी बात मैंने पति को बताया. उनका पति चेन्नई में काम करता है. जब पातो साव से कहा कि तुमने ऐसा क्यों किया और वीडियो वायरल क्यों किया. इस पर उसने जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने बुधवार को नवादा महिला थाना में आपबीती सुनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रिपोर्ट : अनिल शर्मा


















