Advertisment

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया। जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया। जबकि मौके से भारी मात्रा में खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Health Department Add 8 22Scope News

घटना बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र स्थित लोदीपुर शाहपुर गांव की है

घटना बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र स्थित लोदीपुर शाहपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष का कहना है कि गांव के कुछ दबंग चार से पांच लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जान बचाने के लिए उन्हें भागना पड़ा, लेकिन पुलिस ने उनके ही पक्ष के युवक अमरदीप कुमार को हिरासत में ले लिया।

Begusarai Goli 1 22Scope News

दूसरे पक्ष ने रंगदारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है

वहीं दूसरे पक्ष ने रंगदारी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि विवाद जमीन पर रखे सामान को हटाने को लेकर हुआ था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग जबरन सामान हटाने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। दूसरे पक्ष का दावा है कि फायरिंग में एक ड्राइवर को गोली लगी है।

Begusarai Goli 2 22Scope News

सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी

सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के आरोपों की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद लोदीपुर शाहपुर गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Begusarai Goli 3 22Scope News

 

जिस तरह खुलेआम गोलीबारी हुई, उससे लोगों में भय व्याप्त है – ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह खुलेआम गोलीबारी हुई, उससे लोगों में भय व्याप्त है। वहीं लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर जिले की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। गोलीबारी के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है।

Begusarai Goli 22Scope News

 

यह भी पढ़े : रंगदारी कांड का फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में रहा है वांछित

अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...