Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास व जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा आयोजित ’12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी प्रश्नों का बेबाकी से जवाब दिए।

Health Department Add 10 22Scope News

‎मुख्यमंत्री ने कहा- PM नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत-2047 का जो सपना देखा है, उसमें बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत-2047 का जो सपना देखा है, उसमें बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश और बिहार दोनों समृद्धि एवं विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं और केंद्र व राज्य सरकार मिलकर इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने वाली पार्टी रही है। उन्होंने धारा 370 और 35-ए की समाप्ति तथा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया, उसे पूरा कर दिखाया।

मुख्यमंत्री ने बिहार में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा- राज्य अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है

मुख्यमंत्री ने बिहार में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सीमेंट, बेवरेज और डेटा सेंटर जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने तक लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योगों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 30 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है, जिसके बाद आवश्यक अनुमतियां स्वतः प्रदान हो जाएंगी।

CM Samrat 1 2 22Scope News

GST लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है – सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। वर्ष 2004-14 की तुलना में पिछले 12 वर्षों में बिहार को केंद्र सरकार से टैक्स और केंद्रीय सहायता के रूप में चार गुना से अधिक राशि प्राप्त हुई है। राज्य का बजट बढ़कर 3.47 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए लिया गया ऋण पूरी तरह योजनाबद्ध है और उसका नियमित भुगतान भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में सड़क, बिजली, रेल और हवाई संपर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है

बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, रेल और हवाई संपर्क का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट के बाद कई नए एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप और हेलीपैड परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। राजगीर, गया और मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाली रैपिड रेल परियोजना पर भी गंभीरता से काम किया जा रहा है। ‎ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार देश में सबसे अधिक बिजली सब्सिडी देने वाले राज्यों में शामिल है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अगले दो वर्षों में 50 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं सोलर पंप स्टोरेज परियोजनाओं में 13 हजार करोड़ रुपए का निवेश शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों के मामले में बिहार अन्य सभी राज्यों से आगे है।

CM Samrat 2 1 22Scope News

‎मुख्यमंत्री ने कहा- PM मोदी के नेतृत्व में महिलाओं, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं, गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। लखपति दीदी योजना, जनधन योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), उज्ज्वला, आवास, नल-जल और शौचालय जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि देश में एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिनमें लगभग 30 लाख महिलाएं बिहार की हैं। जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

CM Samrat 6 22Scope News

‎सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार आज नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुका है और विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार आज नक्सलवाद से लगभग मुक्त हो चुका है और विकास की मुख्यधारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में दरभंगा एम्स, शिक्षा के क्षेत्र में कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी तथा औद्योगिक क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं बिहार के भविष्य को नई दिशा देंगी। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर साफ कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उंन्होने सरकार द्वारा चलाये जा रहे सहयोग कार्यक्रम की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण का कालखंड रहा है। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

CM Samrat 3 1 22Scope News

बिहार के विकास और जनकल्याण की यात्रा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के विकास और जनकल्याण की यात्रा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस मीडिया संवाद में कई मीडिया संस्थानों के प्रमुख, संपादक, राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने किया जबकि विधान पार्षद और केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे।

CM Samrat 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन सशक्तिकरण का मंत्र

Highlights

Ranchi Smart City Fund 2026: रांची स्मार्ट सिटी के लिए सरकार...

Ranchi Smart City Fund 2026: झारखंड सरकार ने 2026-27 फाइनेंशियल ईयर के लिए रांची स्मार्ट सिटी के डेवलपमेंट और रखरखाव के लिए ₹20 करोड़...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...