राज्य में 95 लाख से अधिक लोगों ने कराया जीवन प्रमाणीकरण

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लगभग 95 लाख 82 हजार से अधिक पेंशनधारियों ने अबतक जीवन प्रमाणीकरण कराया है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इसके तहत राज्य के लगभग 80 प्रतिशत लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। विभाग ने शेष पेंशनधारियों से अपील किया है कि पंचायत स्तरीय शिविर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण (लाईफ सर्टिफिकेशन) कराएं, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उन्हें निर्बाध रूप से मिलती रहे।

विभाग की ओर से इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जा रही है

विभाग की ओर से इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जा रही है। विभाग का मानना है कि सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंच अनिवार्य है। योजनाओं की सतत निगरानी कर जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जिलेवार आंकड़े के अनुसार, सबसे अधिक मधुबनी जिले में चार लाख 78 हजार लाभुकों ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है। इसके बाद पूर्वी चंपारण में चार लाख 47 हजार, पटना में चार लाख 43 हजार, मुजफ्फरपुर में चार लाख 24 हजार, समस्तीपुर में चार लाख 10 हजार और दरभंगा जिले में तीन लाख 80 हजार लाभुकों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है।

प्रत्येक महीने के 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

वहीं सबसे कम आंकड़ा शेखपुरा जिले में 62 हजार दर्ज की गई है। इसके बाद शिवहर में 67 हजार, अरवल में 76 हजार और लखीसराय में 96 हजार लोगो ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है। हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा किया है कि प्रत्येक महीने के 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी। वहीं 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग जिन्हें पेंशन नहीं मिलती है, विभाग ने उनसे शीघ्र ही आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- JP गंगा पथ पर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य तेजी से करें पूर्ण

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...