आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड : पुलिस ने किया खुलासा, 33 लाख के आभूषण व हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में 12 जून 2026 को हुई सनसनीखेज लूटकांड का मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 33 लाख रुपए मूल्य के लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, एक देशी पिस्टल, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

12 जून को 4 हथियारबंद अपराधियों ने आम्रपाली ज्वेलर्स में घुसकर सोना, चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य सामान लूट लिया था

आपको बता दें कि 12 जून को चार हथियारबंद अपराधियों ने आम्रपाली ज्वेलर्स में घुसकर करीब 300 ग्राम सोना, 10 किलोग्राम चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। घटना के दौरान दुकान संचालक और स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी अशोक सहनी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि उसके तीन साथी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिमी-1) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई।

Muz Police 2 2 22Scope News

पुलिस ने अमीर सहनी व उसकी पत्नी सिंधु देवी को सरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया – SSP कांतेश कुमार मिश्रा

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने अमीर सहनी और उसकी पत्नी सिंधु देवी को सरैया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इनके पास मिट्टी में छिपाकर रखे गए 94.830 ग्राम सोने और 705.760 ग्राम चांदी के लूटे गए आभूषण बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इस कांड के नामजद अभियुक्त मनीष सहनी के बहन-बहनोई हैं। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक सहनी को साहेबगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो कारतूस, 69.610 ग्राम सोना और 725.51 ग्राम चांदी के लूटे गए आभूषण बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Muz Police 1 1 22Scope News

Muz Police 3 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी, कुख्यात रनजय ओमकार गिरफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bihar SLBC Meeting: कृषि ऋण और जीविका समूहों को बढ़ावा देने...

Bihar SLBC Meeting, पटना: राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति यानी एसएलबीसी की 98वीं बैठक मंगलवार को पटना स्थित होटल मौर्या में आयोजित की गई। बैठक में...

Bihar Solar Scheme 2026: मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना 2026 का शुभारंभ,...

Bihar Solar Scheme 2026: बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना, 2026 का शुभारंभ मंगलवार...

Santali Cinema National Film Award: संताली सिनेमा ने रचा इतिहास, रवि...

Santali Cinema National Film Award, जमशेदपुर: संताली सिनेमा और झारखंड के लिए मंगलवार का दिन उपलब्धियों से भरा रहा। संताली लघु फिल्म ‘आंगेन’ के...