Advertisment

पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में की बड़ी कार्रवाई, 2 अपराधियों का किया हाफ एनकाउंटर

गयाजी : गया पुलिस ने सोमवार की देर रात आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख लूट मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है। दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ सुजीत चौधरी और श्रवण कुमार के रूप में हुई है। सुजीत चौधरी को दो गोली लगी है जबकि श्रवण कुमार को एक गोली पैर में लगी है।

दोनों के पास से लुटे गए गहने में कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं

बताया जाता है कि दोनों के पास से लुटे गए गहने में कुछ जेवरात भी बरामद किए गए हैं। बीते 27 मई को गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को उस समय गोली मारकर 40 लाख के गहने और पांच लाख रुपए नगद लूट लिए थे। जब वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। तभी दुकान के बाहर ही अपराधी गहनों से भरे थैले लेकर फरार हुए और अंधाधुंध गोली करते हुए फरार हो गए थे।

Gaya Encounter 1 22Scope News

Gaya Encounter 2 22Scope News

अपराधी पुलिस पर ही गोली चलाना शुरु कर दिया, जवाबी कार्रवाई में 2 का हाफ एनकाउंटर किया गया

पुलिस को सूचना मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास गुरुआ लूट मामले में सभी अपराधी जुटे हुए हैं। तभी पुलिस मौके पर घेराबंदी की लेकिन अपराधी पुलिस पर ही गोली चलाना शुरु कर दिया। जहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया। दोनों अपराधी के पैर में गोली लगी है। फिलहाल फरार अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

SSP Gaya 22Scope News

Gaya Encounter 3 22Scope News

SSP Gaya 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा को मारी गोली, हालत गंभीर

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Footwear Industry: IIFF 2026 में बिहार को मिला ₹125 करोड़...

 IIFF 2026 में बिहार ने फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। परियोजनाओं से करीब 1800 प्रत्यक्ष रोजगार मिलने...

JPSC JSSC Protest: झारखंड में 14 दिन बाद सरकार और छात्रों...

 रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिन से जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों की वार्ता हुई। छात्रों ने मांग...

JPSC Appointment Scam: नियुक्ति घोटाले में बड़े नामों पर CID की...

JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID ने आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन किया है। अब तक 19 गिरफ्तारियां, बड़े...