Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा- पटना की नई टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के फुलवारीशरीफ स्थित ग्राम नदियां में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पटना में विकसित की जा रही नई टाउनशिप का नाम ‘पाटलिपुत्र’ रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा- पाटलिपुत्र प्राचीन भारत का प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक व ज्ञान केंद्र रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र प्राचीन भारत का प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ज्ञान केंद्र रहा है। इसलिए नए शहर की पहचान भी बिहार की गौरवशाली विरासत से जुड़ी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनसे आग्रह किया था कि बड़े टाउनशिप को पाटलिपुत्र नाम दिया जाए, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सुशासन, कानून का राज और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि टाउनशिप निर्माण से किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होगी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वस्त किया कि टाउनशिप निर्माण से किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होगी। किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार वर्तमान से अधिक मुआवजा देने का निर्णय लेगी और इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन भूमि मालिकों के घरों में शादी-विवाह या अन्य आवश्यक पारिवारिक कार्यक्रम होंगे, उनके लिए जिला प्रशासन को विशेष अधिकार दिए गए हैं और जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएगी।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा केंद्र व राज्य का डबल इंजन सहयोग

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...