मुख्यमंत्री ने 73 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राज्य के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किए जा रहे ‘प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शिविर कार्यक्रम में रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी 73 योजनाओं का उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कई विभाग की तरफ से लगाए गए स्टॉल का किया अवलोकन

पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्माईलपुर ढीबरा स्थित नदियावों में आयोजित शिविर कार्यक्रम में गृह विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में अधिकारियों ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान ई-केवाईसी, पीएम किसान सम्मान निधि, आधार त्रुटि निराकरण/आधार निर्माण, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,
दिव्यांग कल्याण योजना व आयुष्मान वय वंदन कार्ड आदि योजना के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

CM Phulwari Sharif 1 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कई लाभुकों को प्रमाण पत्र, सांकेतिक चेक व चाभी किया प्रदान

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लखपति दीदी योजना, पीएम आवास योजना आदि से संबंधित प्रमाण पत्र, सांकेतिक चेक एवं चाभी लाभुकों को प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में सभी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। यह शिविर के साथ-साथ जन कल्याण कार्यक्रम है।

CM Phulwari Sharif 2 22Scope News

PM और पूर्व CM ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों व विधवा महिलाओं को दी जाने वाली राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 किया है – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को दी जाने वाली राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया है। बिहार में एक करोड़ 12 लाख परिवार हैं जिनमें 94 लाख परिवारों के पात्र व्यक्तियों को पेंशन दे पाते हैं क्योंकि 18 से 20 लाख ऐसे लोग हैं जिनका या तो केवाईसी नहीं हो सका है या उनका आधार उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है। सभी जिलाधिकारी पेंशन से वंचित ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाएं। इस शिविर का मुख्य उदेश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र व्यक्तियों तक आसानी से योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

CM Phulwari Sharif 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाना चाहते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाना चाहते हैं। वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बनाने के लिए हर प्रकार से काम किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं इसके लिये हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। हमारी सरकार सभी लोगों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की दिशा में काम कर रही है ताकि अगले 25 वर्षों तक सोलरयुक्त मुफ्त बिजली लोगों को मिल सके। बिहार में 48 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं। अगले दो वर्षों के अंदर एक करोड़ जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना चल रही है। इसके तहत अब तक जिन महिलाओं को राशि उपलब्ध नहीं हो सकी है उन्हें एक माह के अंदर उनके बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी।

CM Phulwari Sharif 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- सहयोग शिविर कार्यक्रम के माध्यम से अबतक 3 लाख 25 हजार 551 आवेदन प्राप्त हुए हैं

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 1950 से 2014 तक जितने लोगों के पक्के मकान नहीं बने, उससे दोगुना 4.5 करोड़ पक्का मकान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन चुके हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण-सह-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज हमारी मुलाकात हुई है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि भारत सरकार द्वारा 30 जून तक मनरेगा के मद में बिहार की बकाया राशि चार हजार करोड़ रुपए उपलब्ध करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम के माध्यम से अबतक तीन लाख 25 हजार 551 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें दो लाख 75 हजार 338 आवेदनों को निष्पादन किया जा चुका है। सहयोग शिविर कार्यक्रम से संबंधित नौ हजार पदाधिकारियों को 10 दिनों के बाद दिया जाने वाला पहला नोटिस, 350 पदाधिकारियों को 20 दिनों के बाद दिया जाने वाला दूसरा नोटिस व एक पदाधिकारी को 25 दिनों बाद दिया जाने वाला तीसरा नोटिस भेजा गया। इससे स्पष्ट है कि 99.99 प्रतिशत लोगों के आवेदनों को निष्पादन 25 दिनों के अंदर हो रहा है।

CM Phulwari Sharif 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- नत्थूपुर सड़क को एम्स गोलंबर से जोड़ा जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो

उन्होंने कहा कि नत्थूपुर सड़क को एम्स गोलंबर से जोड़ा जाएगा ताकि आवागमन सुगम हो। हमलोगों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में बिहार के सभी 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित कराने का निर्णय लिया है, जहां सांसद, मंत्री, अधिकारी और गरीब के बच्चे एक साथ पढ़ेंगे। सरकार इसे धरातल पर उतार रही है। नदियावां उत्क्रमित मध्य विद्यालय को प्लस टू विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था एवं सुशासन का राज कायम रखते हुए बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। पुलिस को चुनौती देनेवाले अपराधियों को 48 घंटे के अंदर जवाब दिया जा रहा है। बहनों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है।

CM Phulwari Sharif 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के विभिन्न इलाके में हमलोग टाउनशिप विकसित कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विभिन्न इलाके में हमलोग टाउनशिप विकसित कर रहे हैं। इसमें 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश होगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। टाउनशिप क्षेत्र में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित होगी उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति के घर में किसी प्रकार की विपदा आती है या बेटी की शादी है तो वैसे लोग जिलाधिकारी को आवेदन दें, उन्हें तत्काल मुआवजा की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार जब सदन में आया उस समय बिहार का बजट छह हजार करोड़ रुपए था। पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार में विकास के अनेक काम किए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मैंने वित्त मंत्री के तौर पर तीन लाख 17 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। बिहार से अलग होने के बाद जिस झारखण्ड में 87 प्रतिशत राजस्व चला गया था उसका बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक लाख 40 हजार करोड़ रुपए था।

CM Phulwari Sharif 8 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व में 6 हजार करोड़ की लागत से पटना में JP गंगा पथ का निर्माण कराया गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में छह हजार करोड़ रुपए की लागत से पटना में जेपी गंगा पथ का निर्माण कराया गया जिसके निर्माण में 13 वर्ष लगे। कोईलवर से दीघा तक तथा मुंगेर से भागलपुर के बीच अगले तीन वर्षों के अंदर पीपीपी मोड पर मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में निवेश के लिए लोग बिहार आ रहे हैं। हमलोग 15 अगस्त से ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि बेवजह अनुमंडल और जिला अस्पतालों से रेफर करने की प्रणाली पर रोक लग सके। गंभीर बीमारी होने पर ही पीएमसीएच, आईजीआईएमएस या अन्य बड़े अस्पतालों में मरीजों को रेफर किया जाए। सामान्य रोगियों को रेफर करने पर दोषी चिकत्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

CM Phulwari Sharif 9 22Scope News

प्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया गया है – सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित किया गया है। इसी साल भागलपुर स्थित विक्रमशिला विश्वविद्यालय को पुनर्स्थापित करने हेतु शिलान्यास किया जाएगा। श्रावणी मेला सोशलिज्म का अनोखा उदाहरण है, जिसमें शामिल सभी श्रद्धालु सिर्फ एक ही नारा लगाते हैं बोल बम। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ रहें, आपकी समृद्धि से ही बिहार बदलेगा। आप सभी आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का लाभ उठाएं। इस शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। यह शिविर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगाई गई है।

यह भी देखें :

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री, विधायक, पार्षद व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक एवं विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- पटना की नई टाउनशिप का नाम होगा ‘पाटलिपुत्र’

Highlights

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...

NEET UG Re-Exam 2026: सीतामढ़ी में कैदी भी बना परीक्षार्थी! सुरक्षा...

NEET UG Re-Exam 2026: बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में NEET UG की दोबारा परीक्षा के दौरान एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। डुमरा के...

रेलवे का बड़ा तोहफा: दरभंगा से जयपुर के लिए नई अमृत...

Darbhanga Jaipur Amrit Bharat Express: रेलवे ने बिहार और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा की घोषणा की...