बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने सौंपी है। प्रशांत कुमार शाही के इस्तीफा देने के बाद खाली हुए पद एसडी संजय को मौका दिया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) के आदेश से सरकार के सचिव बलराम दूबे की ओर से विधि विभाग ने गुरुवार को इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सरकर की ओर से कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने एसडी संजय को नियुक्त किया है।

कौन हैं एसडी संजय

दिल्ली विश्वविद्यालय से 1984 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर पटना हाईकोर्ट में वकालत करने वाले एसडी संजय जाने-माने वकीलों में से एक हैं। पटना हाईकोर्ट ने उन्हें 2013 में सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया था। इतना ही नहीं वह बिहार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 2024 में केंद्र सरकार ने एसडी संजय को केंद्र सरकार का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया था।

4 दिन पहले पीके शाही ने दिया था इस्तीफा

आपको बता दें कि चार दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी प्रशांत कुमार शाही उर्फ पीके शाही में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद महाधिवक्ता पद का त्याग करते हुए इस्तीफा दिया। पिछले कई तीन वर्षों से वह लगातार बिहार सरकार का पक्ष कोर्ट में रख रहे थे। इससे पहले भी वह 2005 से 2010 तक बिहार सरकार के महाधिवक्ता रह चुके थे। बाद में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में शिक्षा मंत्री भी बनाया था। वह पर्यावरण एवं वन और योजना विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने उन्हें महाराजगंज लोकसभा सीट से 2013 में उप चुनाव भी लड़वाया था हालांकि वह राजद प्रत्याशी से हार गए थे।

यह भी पढ़े : नीतीश के बेहद करीबी पीके शाही ने छोड़ा सरकार के महाधिवक्ता का पद

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले...

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर...