Mandar News: डोभा में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

रांची के मांडर स्थित करगे गांव में खेत के डोभा में नहाने के दौरान दो छह वर्षीय बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे।


Mandar News रांची: मांडर थाना क्षेत्र के करगे गांव स्थित रिपटीन हूहूटोली में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की डोभा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृत बच्चों की पहचान अंश महली (6) और अंजी महली (6) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे।

Mandar News:नहाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे दोनों बच्चे खेत में बने डोभा में नहाने गए थे। अंजी महली गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए रातू के बाजपुर से अपने मामा के घर रिपटीन हूहूटोली आया हुआ था। वह अपने ममेरे भाई अंश महली के साथ नहाने के लिए डोभा में उतरा था। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।


Key Highlights:

  • मांडर के करगे गांव में डोभा में डूबने से दो बच्चों की मौत

  • मृतक अंश महली और अंजी महली की उम्र 6 वर्ष थी

  • दोनों बच्चे रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई थे

  • नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से हुई घटना

  • हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल


Mandar News:साथी बच्चे ने बचाने की कोशिश की

घटना के समय पास में मौजूद 11 वर्षीय अनुज महली ने दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने दौड़कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव के युवक बबलू महली मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला।

परिजन तत्काल दोनों बच्चों को इलाज के लिए मांडर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mandar News:परिवार और गांव में शोक

परिजनों के अनुसार अंश महली मांडर स्थित वंडरलैंड स्कूल में लोअर प्रेप का छात्र था, जबकि अंजी महली बाजपुर के एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। अंजी महली के पिता गणेश महली ने बताया कि वह उनके तीन बच्चों में मंझला पुत्र था।

हादसे के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों की आंखें नम हैं। स्थानीय लोगों ने खेतों और डोभा के आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...