कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों में विवाद, ईंट भट्ठे पर एक ही परिवार के 5 लोग घायल

नवादा : नवादा जिले के नेहालुचक गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि आधा दर्जन महिला-पुरुषों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में घायल सभी पांच लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है।

ईंट भट्ठे पर काम के दौरान बच्चों के बीच कुरकुरे बांटने की बात पर कहासुनी हुई थी

बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठे पर काम के दौरान बच्चों के बीच कुरकुरे बांटने की बात पर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बड़ों तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nawada Marpeet 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गृह विभाग अधिकारी राकेश कुमार के गोदाम से चोरी, लाखों का सामान पार, घटना CCTV में कैद

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...