समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध ’24 अवतार धाम’ पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव-सह-विष्णु महायज्ञ एवं संत महाकुंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री महाविष्णु के 24 अवतारों और अन्य विग्रहों की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने चकोटी मठ परिसर में स्थापित श्री महाविष्णु जी के ’24 अवतार धाम’ का शिलापट्ट अनावरण कर उसका लोकार्पण किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चकोटी मठ परिसर में स्थापित श्री महाविष्णु जी के ’24 अवतार धाम’ का शिलापट्ट अनावरण कर उसका लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित संत-महात्माओं, धार्मिक गुरुओं एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि चकोटी मठ का यह ’24 अवतार धाम’ आने वाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं व सामाजिक समरसता, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण को मजबूत बनाते हैं।

CM Sam 1 22Scope News

CM Sam 3 22Scope News

चकोटी मठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री जी महाराज ने फूलों की विशाल माला एवं पाग पहनाकर अभिनंदन किया

वहीं चकोटी मठ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री जी महाराज ने फूलों की विशाल माला एवं पाग पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मठ के सेवादारों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मखाना माला, अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया।

CM Sam 2 22Scope News

CM Sam 4 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, सांसद, कई विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, सांसद शांभवी चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर हजारी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अश्वमेघ देवी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा सहित अन्य अधिकारीगण, संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

CM Sam 5 22Scope News

CM Sam 6 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर की श्रद्धांजलि अर्पित

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...