भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘कोई गलत है तो हो कार्रवाई’

पटना : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले पर गुरुवार यानी 25 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। वे पटना के ज्ञान भवन में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोई भी समस्या सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर उसको आगे बढ़ाती है।

CM सम्राट ने कहा- भोजपुर में एक घटना घटी… तुरंत सरकार ने ज्यूडिशियल कमीशन का गठन किया

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुर में एक घटना घटी… तुरंत बिहार सरकार ने ज्यूडिशियल कमीशन का गठन किया। क्योंकि न्याय मिले… कोई अगर गलत है तो उस पर कार्रवाई हो। सम्राट चौधरी ने बयान एक कार्यक्रम के जरिए तब दिया जब इस केस की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। हालांकि इससे पहले जब वे मीडिया के सामने आए थे तो पत्रकारों ने उनसे भरत तिवारी केस पर सवाल किया था तो उन्होंने चुप्पी साध ली थी। अब एक कार्यक्रम के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि सरकार कैसे चिंतित है।

कैबिनेट की बैठक में भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मुहर लगी थी

आपको बता दें कि बीते बुधवार की शाम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी जिसमें भोजपुर एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की मुहर लगी थी। पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा को जांच की जिम्मेदारी मिली है। आज यानी गुरुवार को विनोद कुमार सिन्हा बिलौटी गांव भी गए थे और परिजनों से वे मिले हैं।

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे बिलौटी गांव, ली जानकारी

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सड़कों...

Deoghar Birsa Krishi Rath: किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के मकसद से देवघर में 'बिरसा...