मुख्यमंत्री ने कहा- JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना के ज्ञान भवन में ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और जेपी सेनानियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- भारत की स्वतंत्रता का इतिहास गौरवशाली रहा है

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का इतिहास गौरवशाली रहा है, लेकिन लगभग 50 वर्ष पूर्व देश ने लोकतंत्र पर हुए सबसे बड़े आघात को भी देखा था। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जब संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का प्रयास किया गया। इसी स्मृति को जीवित रखने के लिए आज देशभर में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है। लोकतंत्र में सरकार जनता के द्वारा चुनी जाती है। सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। जनता से जुड़ी समस्याओं का सीधा समाधान करना चाहिए। केंद्र और बिहार की डबल इंजन सरकार जनता की आंकाक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

CM JP 1 1 22Scope News

PM मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना, गरीबों को न्याय, महिला सम्मान, किसानों की सुरक्षा और समृद्धि और युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

CM JP 3 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस की सरकार ने गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन उसने गरीबों को ही हटा दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन उसने गरीबों को ही हटा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्का घर प्रदान किया गया। मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई और गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में घर-घर तक बिजली पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि राज्य में 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। बिहार सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 25 लाख गरीब परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

CM JP 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने भोजपुर में हुई हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा- राज्य सरकार ने तत्काल उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग का गठन किया है

मुख्यमंत्री ने भोजपुर में हुई हालिया घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने तत्काल उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू जवाबदेही प्रणाली का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी आवेदन का 10 दिनों के भीतर समाधान नहीं होता है तो संबंधित पदाधिकारी को पहला नोटिस, 20 दिनों के बाद दूसरा नोटिस, 25 दिनों के बाद तीसरा नोटिस व 30 दिनों के भीतर निष्पादन नहीं होने पर निलंबन का नोटिस जारी किया जाएगा।

CM JP 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- अबतक लगभग 3 लाख 70 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं

उन्होंने बताया कि अबतक लगभग तीन लाख 70 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें तीन लाख 20 हजार मामलों का निष्पादन किया गया। सहयोग शिविर में 1200 आवेदन स्वतंत्रता सेनानियों के भी प्राप्त हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, उनकी विरासत को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी और लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी थे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेपी सेनानियों के सम्मान और पेंशन संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। मैं उनकी सरकार में वित्त मंत्री था, उस दौरान जेपी सेनानियों की पेंशन की राशि को दुगुना किया गया।

JP आंदोलन के हर सेनानी व लोकतंत्र रक्षक को उचित सम्मान मिलेगा, छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए समिति का गठन किया जाएगा – सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट ने कहा कि जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र रक्षक को उचित सम्मान मिलेगा, छूटे हुए नामों को जोड़ने के लिए समिति का गठन किया जाएगा। ऐसे जेपी सेनानी जो किसी कारणवश अबतक लाभ से वंचित रह गए हैं, उन पात्र लोगों को सम्मान और सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। अगली बार 25 जून को कार्यक्रम का आयोजन होगा तो ऐसे बचे जेपी सेनानियों को सम्मानित करेंगे। आज के कार्यक्रम में जेपी सेनानियों ने अपने अनुभव साझा किए हैं, जो हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जेपी सेनानियों और लोकतंत्र रक्षकों के साथ खड़ी है।

CM JP 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आज यहां एक आंदोलनकारी के रूप में स्वागत करता हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आज यहां एक आंदोलनकारी के रूप में स्वागत करता हूं। वे छात्र जीवन से ही लोकतांत्रिक आंदोलनों से जुड़े रहे हैं और आपातकाल विरोधी आंदोलन से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों का उनसे विशेष आत्मीय संबंध है, हमलोग उन्हें बिहारी ही मानते हैं। उनका बिहार आगमन सदैव प्रेरणादायी रहा है। आज के इस अवसर पर यहां आए हुए सभी जेपी सेनानियों का अभिनंदन करता हूं।

कार्यक्रम को जेपी नड्डा, गिरिराज सिंह, जेपी सेनानी रघुपति व जेपी सेनानी राजाराम ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, जेपी सेनानी रघुपति एवं जेपी सेनानी राजाराम पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद राधामोहन सिंह, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद सहित विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, जेपी सेनानी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM JP 6 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : CM सम्राट की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘कोई गलत है तो हो कार्रवाई’

Jamshedpur Marine Drive Accident: किसी ने पढ़ाई तो किसी ने नाइट...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रात तक चारों घरों में बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की बातें थीं, लेकिन सुबह एक हादसे की खबर ने...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...