Gangster Prince Khan के नाम पर फिर 5 करोड़ की रंगदारी, शराब कारोबारी के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

रांची के हटिया स्थित शराब कारोबारी से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। दुबई नंबर से मिली धमकी की पुलिस जांच में जुटी।


Gangster Prince Khan  रांची: रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इस बार हटिया के चांदनी चौक स्थित एक शराब दुकान के संचालक उमाशंकर सिंह को वॉट्सएप कॉल, मैसेज और ऑडियो संदेश भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। रंगदारी नहीं देने पर उनके पूरे परिवार की हत्या कराने की धमकी दी गई है।

Gangster Prince Khan :व्यापारी और परिवार की गतिविधियों की भी दी जानकारी

उमाशंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि धमकी देने वाले ने उनकी गाड़ी का नंबर, कारोबार की जगह और मंदिर जाने के समय तक की जानकारी साझा की। साथ ही उनकी पत्नी, दोनों बेटों और भतीजे की हत्या कराने की धमकी दी गई। घटना के बाद उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

धमकी दुबई के मोबाइल नंबर (+971545920432) से दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की।


Key Highlights:

  • हटिया के शराब कारोबारी उमाशंकर सिंह से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  • वॉट्सएप कॉल, मैसेज और ऑडियो के जरिए दी गई जान से मारने की धमकी।

  • धमकी देने वाले ने कारोबारी और उनके परिवार की गतिविधियों की जानकारी भी भेजी।

  • दुबई के मोबाइल नंबर से खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताकर किया गया संपर्क।

  • जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की।


Gangster Prince Khan :तकनीकी जांच में जुटी पुलिस

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी टीम की मदद से मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाला वास्तव में कौन है और उसका गैंगस्टर प्रिंस खान से कोई संबंध है या नहीं।

Gangster Prince Khan :पहले भी इसी नंबर से मिल चुकी हैं धमकियां

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हाल के दिनों में व्यवसायियों को धमकी देने का तरीका लगभग एक जैसा रहा है। पहले देर रात करीब 12 बजे वॉट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा जाता है, फिर ऑडियो संदेश और उसके बाद वॉट्सएप कॉल कर रंगदारी की मांग की जाती है।

गौरतलब है कि 8 जून को पॉल ज्वेलर्स के संचालक सुमन पॉल से भी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में भी इसी दुबई नंबर (+971545920432) से संपर्क किया गया था। लगातार एक ही नंबर से व्यवसायियों को मिल रही धमकियों ने रांची पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।


IndiGo Flight Fare: इंडिगो ने बढ़ाया Fuel Surcharge, रांची से दिल्ली-मुंबई...

 इंडिगो ने एटीएफ की बढ़ती कीमतों के बीच 6 अक्टूबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। रांची से कई...

Aadhaar Name Update: आधार में नाम बदलने के नियम बदले, UIDAI...

UIDAI ने आधार में नाम बदलने और सुधार की नई SOP जारी की है। मामूली बदलाव, डेटा एंट्री गलती, शादी, तलाक और पूरे नाम...

JSCA Stadium: 17 मिनट में 4022 ऑनलाइन टिकट Sold Out, ऑफलाइन...

 जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही 17 मिनट में 4022 टिकट बिक गए। ऑफलाइन टिकट के लिए...