Social Media पर अवैध हथियार के साथ Video वायरल करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वीडियो में प्रदर्शित दोनाली बंदूक और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

एक जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ – मुजफ्फरपुर पुलिस

मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार, एक जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए आपत्तिजनक और जातिसूचक बातें कर रहा था। वीडियो में हथियार लहराकर आम लोगों में भय और दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। जांच में वीडियो सकरा थाना क्षेत्र का पाया गया, जिसके बाद सकरा थाना में कांड संख्या 399/26 दर्ज किया गया।

Muz Police 1 1 22Scope News

SSP के निर्देश पर ग्रामीण SP के पर्यवेक्षण और SDPO पूर्वी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया – ग्रामीण SP राजेश सिंह प्रभाकर

मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के पर्यवेक्षण और एसडीपीओ पूर्वी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। लगातार छापेमारी के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह को पटना जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वीडियो में दिखाई गई एक दोनाली बंदूक और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Muz Police 3 1 22Scope News

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – पुलिस

मुजफ्फरपुर पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रहे हैं और ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Muz Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : लूटकांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक, मोबाइल के साथ घटना में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...