Ranchi Crime News: पुंदाग में दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश, घर में पेट्रोल छिड़क लगाई आग

रांची के पुंदाग में घर में सो रहे दंपती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों गंभीर रूप से झुलसे, देवकमल अस्पताल में इलाज जारी। पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल से जांच में जुटी।


Ranchi Crime News रांची: राजधानी रांची के पुंदाग क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर में सो रहे दंपती को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ranchi Crime News: पुंदाग में दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश, घर में पेट्रोल छिड़क लगाई आग
Ranchi Crime News: पुंदाग में दंपती को जिंदा जलाने की कोशिश, घर में पेट्रोल छिड़क लगाई आग

Ranchi Crime News: देर रात वेंटिलेटर से पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

घायल सलीम अंसारी (42) ने बताया कि बुधवार रात वह अपनी पत्नी इशरत जहां के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच कुछ अपराधियों ने घर के वेंटिलेटर से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सलीम अंसारी ने बताया कि नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि कमरे में चारों ओर आग फैल चुकी है। इसके बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।


Key Highlights:

  • पुंदाग में देर रात घर में आग लगाकर दंपती को जिंदा जलाने का प्रयास।

  • सलीम अंसारी और उनकी पत्नी इशरत जहां गंभीर रूप से झुलसे।

  • दोनों का देवकमल अस्पताल में इलाज जारी, हालत गंभीर।

  • प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया।

  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Ranchi Crime News: लोगों ने बचाई जान, अस्पताल में चल रहा इलाज

दंपती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ दोनों को तत्काल देवकमल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Ranchi Crime News: संपत्ति विवाद के एंगल से जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घायल दंपती का फर्द बयान लिया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है।


BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...