ज्वेलरी लूट मामले का खुलासा, नगद व मोबाइल के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिनों ज्वेलरी दुकानदार से गोढ़वा चौक पर हुई लूट मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटे हुए नगद व मोबाइल भी बरादम किया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटना में शामिल गोलू कुमार, श्रीराम कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार और चोरी की गहना खरीदने वाले अवधेश शाह को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने ज्वेलरी दुकानदार से लूट कर दो अपाचे गाड़ी से अपराधी फरार हो गए थे।

मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिन हुए ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है – सदर डीएसपी-2 जीतेश पांडे

आपको बता दें कि जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और एक टीम का गठन किया और लूटकांड में शामिल पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी-2 जीतेश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मुफस्सिल थाना इलाके में पिछले दिन हुए ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में ज्वेलरी दुकानदार से बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

Motihari Police 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गैंगवार के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडेड पिस्टल के साथ धीरज उर्फ गब्बर गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...