बिहार में पहली बार केटामिन थेरेपी से डिप्रेशन के इलाज का दावा, JLNMCH की पहल से युवती ने छोड़ा आत्महत्या का विचार

भागलपुर : भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (JLNMCH) के मानसिक रोग विभाग ने गंभीर अवसाद से जूझ रही एक युवती के इलाज में नई तकनीक अपनाकर सफलता मिलने का दावा किया है। डॉक्टरों के अनुसार, बिहार में पहली बार केटामिन आधारित थेरेपी का उपयोग कर ऐसे मरीज का उपचार किया गया, जो दवा लेने से पूरी तरह इनकार कर रही थी। उपचार के बाद युवती की मानसिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और उसने आत्महत्या का विचार छोड़कर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है।

पूर्णिया की रहने वाली यह युवती लंबे समय से गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित थी और कई बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी थी

पूर्णिया की रहने वाली यह युवती लंबे समय से गंभीर डिप्रेशन से पीड़ित थी और कई बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी थी। डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वह किसी भी प्रकार की दवा लेने को तैयार नहीं थी। ऐसे में मानसिक रोग विभाग की टीम ने अंतरराष्ट्रीय शोध के आधार पर वैकल्पिक रणनीति अपनाई। डॉक्टरों ने केटामिन इंजेक्शन की निर्धारित मात्रा जूस में मिलाकर मरीज को दी, जिससे धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति में सुधार आने लगा।

Bha Hospital 2 1 22Scope News

Bha Hospital 3 22Scope News

इलाज शुरू होने के समय युवती का वजन घटकर लगभग 25 किलोग्राम रह गया था – डॉक्टर

डॉक्टरों के मुताबिक, इलाज शुरू होने के समय युवती का वजन घटकर लगभग 25 किलोग्राम रह गया था। उपचार के बाद उसका वजन बढ़ा, शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार हुआ और अब वह नियमित रूप से दवाएं भी ले रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर पहचान, सही उपचार और लगातार निगरानी से गंभीर अवसाद के मरीजों को भी सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा सकता है।

Bha Hospital 4 22Scope News

Bha Hospital 5 22Scope News

इस पहल को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है – मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव

मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव के नेतृत्व में हुई इस पहल को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। रिसर्च टीम की सदस्य डॉ. सिंपल कुमारी ने बताया कि मरीज के दवा लेने से इनकार करने के कारण यह वैकल्पिक तरीका अपनाया गया। बाद में जब मरीज की स्थिति में सुधार हुआ तो उसे सामान्य ओरल दवाओं पर भी लाया गया।

Bha Hospital 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय व जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, उच्च स्वास्थ्य संस्थान में अनावश्यक रेफरल पर लगाएं रोक

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...