Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

रांची: रविवार को हिल व्यू रोड क्षेत्र में उस समय अफरा तरफरी मच गई जब एक 27 वर्षीय युवती पेड़ पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी देने लगी जिसके कारण मौके पर भीड़ जुट गई।

इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने लड़की को बचाने का प्रयास करना प्रारंभ किया तो इसी दौरान लड़की ने पेड से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए रांची में स्थित राजेंद्र स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (रिम्स) भर्ती करवाया। मौके पर जुटी स्थानीय लोगों ने तुरंत इस मामले की जानकारी बरियातू थाना को दी।

बरियातू थाना प्रभारी, ज्ञान रंजन, ने बताया कि घायल युवती का इलाज अभी भी रांची के रिम्स अस्पताल में जारी है। युवती झारखंड के लोहरदगा जिले की निवासी है, और वह बरियातू थाना क्षेत्र में संगीता शर्मा के घर पर नौकरानी के रूप में काम कर रही थी।

पुलिस अब संगीता शर्मा से भी पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मिल सके।

 

Commercial Advertisment

Bihar MLC Membership Case: वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी...

Bihar MLC Membership Case, पटना: बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज को बड़ी राहत मिली है। दोनों की सदस्यता...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video: किस बात पर मुखिया ने DM-SP को...

Sitamarhi Mukhiya Viral Video, सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मुखिया के दो कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप...

Bihar First Tech Park: बिहार में आईटी क्रांति की तैयारी! पटना...

Bihar First Tech Park, पटना: बिहार की राजधानी पटना को आईटी और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई...