करंट का कहर, बच्चे को बचाने दौड़े चाचा-चाची की गई जान, अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा

कटिहार : कटिहार में करंट लगने से दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घर के मेन बिजली लाइन की चपेट में पहले एक मासूम बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के लिए दौड़े उसकी चाची जुबेदा खातून और चाचा मोहम्मद नाजीर भी करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि बच्चा अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है। यह दर्दनाक घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित पूरब टोला की है।

फजरुद्दीन के घर में मेन बिजली लाइन की चपेट में पहले बच्चा आया

बताया जा रहा है कि फजरुद्दीन के घर में मेन बिजली लाइन की चपेट में पहले बच्चा आया। उसे बचाने की कोशिश में चाचा और चाची ने बिना अपनी जान की परवाह किए हाथ बढ़ाया लेकिन दोनों खुद भी करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में तीनों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जुबेदा खातून और मोहम्मद नाजीर को मृत घोषित कर दिया।

Katihar Hangama 1 22Scope News

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में जमकर हंगामा किया

आपको बता दें कि हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि अस्पताल में समय पर और समुचित इलाज नहीं मिलने की वजह से दोनों की जान चली गई। हालांकि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने साफ कहा कि दोनों को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Katihar Hangama 3 22Scope News

अस्पताल में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी थी – मनिहारी अनुमंडल DSP विनोद कुमार

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। मनिहारी अनुमंडल डीएसपी विनोद कुमार ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी थी लेकिन पुलिस ने हालात को पूरी तरह सामान्य कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Katihar Hangama 2 22Scope News

Katihar Hangama 4 22Scope News

यह भी पढ़े : CFT मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी, नीचे लगी ट्रे एक ओर झुकी, 4 श्रमिक घायल

रतन कुमार की रिपोर्ट

Gangster Prince Khan House Demolition: धनबाद में प्रिंस खान के घर पर...

Gangster Prince Khan House Demolition: फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ एक बड़े कदम के तौर पर, धनबाद पुलिस ने शनिवार को वासेपुर में...

Wild Mushroom Food Poisoning: बरसात में जंगल की खुखड़ी बनी जहर!...

Wild Mushroom Food Poisoning: हजारीबाग ज़िले के इचाक ब्लॉक में देवकुली, बरका खुर्द और आस-पास के गांवों में दो-तीन परिवारों के दर्जनों लोग जंगली...

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी का Team India में ऐतिहासिक...

बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया। सबसे...