बेगूसराय : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव के गाछी टोला वार्ड संख्या-7 में सोमवार को बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने दिनेश सहनी के एक ही परिवार के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
आग में सूरज, भोला और राजा के घर जलकर राख हो गए
आपको बता दें कि आग में सूरज कुमार, भोला कुमार और राजा कुमार के घर जलकर राख हो गए। एक बाइक, एक साइकिल, नगदी, जेवर, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार ने करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है। सूचना पर नीमा चांदपुरा थाना पुलिस एवं बिहार अग्निशमन सेवा की मिनी कॉल-101 वाहन मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


यह भी पढ़े : पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान, मौके पर पहुंची दर्जनों दमकल की गाड़ियां
अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Highlights


















