विक्रमशिला सेतु पर 8 व 9 जुलाई की रात आवागमन बंद, IIT पटना करेगी तकनीकी निरीक्षण

भागलपुर : भागलपुरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विक्रमशिला सेतु पर आठ जुलाई और नौ जुलाई की रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय सेतु के तकनीकी निरीक्षण को लेकर लिया गया है। स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया के तहत आईआईटी पटना की विशेषज्ञ टीम सेतु का विस्तृत निरीक्षण करेगी। ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी।

3 मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था

गौरतलब है कि तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने वहां बेली ब्रिज का निर्माण कराया। सात जून से बेली ब्रिज के माध्यम से छोटे एवं चारपहिया वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया गया, जबकि भारी वाहनों के आवागमन पर अब भी रोक जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि आठ और नौ जुलाई की रात यात्रा की योजना बनाने से पहले इस प्रतिबंध की जानकारी अवश्य लें व आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

Vikramshila Bridge 1 22Scope News

Vikramshila Bridge 2 22Scope News

Vikramshila Bridge 3 22Scope News

Vikramshila Bridge 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...