Advertisment

लाखों लोगों के लिए राहत की खबर, विक्रमशिला सेतु फिलहाल हल्के वाहनों के आवागमन की होगी अनुमति, दोनों तरफ बनेगा चेकपोस्ट

पटना : उत्तर और दक्षिण बिहार के लाखों लोगों के लिए लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशीला सेतु पर अधिकतम सात जून तक यातायात सुविधा बहाली कर दी जाएगी। क्षतिग्रस्त सेतु पर चौथे बेली ब्रिज के लांचिंग का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया, जो गुरुवार तक यानी चार जून तक पूरा कर लिया जाएगा। पथ निर्माण विभाग (RCD) और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (BRPNNL) के अधिकारियों का कहना है कि आवागमन शुरू करने से पहले सेतु पर सुरक्षा मानकों के अनुसार तकनीकी परीक्षण होगा।

विक्रमशीला सेतु पर चौथे बेली ब्रिज के लांचिंग के तुरंत बाद अप्रोच रैंप का निर्माण होगा जो अधिकतम दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा – सचिव पंकज कुमार पाल

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि विक्रमशीला सेतु पर चौथे बेली ब्रिज के लांचिंग के तुरंत बाद अप्रोच रैंप का निर्माण होगा जो अधिकतम दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेतु पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों का वन-वे संचालन किया जाएगा। सेतु पर फिलहाल हल्के वाहनों में बाइक, ऑटो, एंबुलेंस और दूसरे हल्के चारपहिया वाहनों के गुजरने की अनुमति होगी। भारी वाहनों में बस और ट्रकों के आवागमन पर रोक रहेगी। इसके लिए दोनों तरफ चेक पोस्ट बनेगा। सचिव ने बताया कि क्षतिग्रस्त विक्रमशीला सेतु के लिए तकनीकी ऑडिट टीम के सुझाव पर अतिरिक्त सुरक्षा एवं मजबूती सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।

Vikramshila Bridge 1 22Scope News

BRO, पुल निर्माण निगम व विभाग के वरिष्ठ अभियंता दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं – सचिव

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO), पुल निर्माण निगम और विभाग के वरिष्ठ अभियंता दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं। पथ निर्माण विभाग के उच्च पदाधिकारी भी लगातार निगरानी करने के साथ-साथ दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल हो सके। उन्होंने बताया कि संचालन को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के लिए पहुंच पथ के निर्माण, पुल के एंगल्स की तकनीकी जांच-सुधार, कोटा केबिन की स्थापना, लाइनिंग, मार्किंग एवं सिंगल लेन मॉनीटरिंग जैसे कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

Vikramshila Bridge 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, बोले- 30 नवंबर तक तैयार होगा विक्रमशिला सेतु

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...