पूर्व मुखिया का खेत के बोरिंग के पास मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची, हत्या की जताई आशंका

बिहटा : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार के बोरिंग के पास राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का संदिग्ध परीस्थिति में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां घटना की जानकारी पटना एफएसएल टीम को दी गई है।

जब लोग खेत की ओर जा रहे थे तभी खेत के बोरिंग के पास उनका शव देखा गया – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों की माने तो आज शुक्रवार की सुबह में जब लोग खेत की ओर जा रहे थे तभी खेत के बोरिंग के पास उनका शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को और परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल हत्या है या और कुछ इसकी जांच अब पुलिस कर रही है। संजय यादव के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। कई मामलों में पिछले कई महीनों से फरार चल रहा थे। साथ ही दो दिन पहले कोर्ट के तरफ से वारंट भी जारी किया गया था और पुलिस संजय की तलाश में दो दिन पहले उसके घर पर भी गई थी लेकिन नहीं मिले। आज शुक्रवार की सुबह में उनका शव खेत के बधार में पाया गया।

Patna Body 1 22Scope News

राघोपुर गांव के बाजार के बोरिंग के पास संजय यादव का शव मिला है – थाना प्रभारी अमित कुमार

इधर, थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि राघोपुर गांव के बाजार के बोरिंग के पास संजय यादव का शव मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है हत्या है या और कुछ एफएसएल टीम जांच कर रही है। दो दिन पहले संजय यादव की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के तरफ से वारंट जारी किया गया था और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस घर पर छापेमारी की गई थी लेकिन वह नहीं मिले थे।

Patna Body 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : दहेज की मांग ने ली खौफनाक शक्ल, नवविवाहिता को मारपीट के बाद जबरन कीटनाशक पिलाने का आरोप

विशाल कुमार की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...