वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर तहखाने में छिपाई गई शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बक्सर : बक्सर के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर गुरुवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की। तस्कर पिकअप वैन में बने तहखाने से बड़े ही सटीक तरीके से शराब की तस्करी कर रहा था। गहन जांच में वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

पिकअप वैन से 589.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई – उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के अनुसार, निरीक्षक सह मध्य निषेध प्रभारी पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पिकअप वैन से 589.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 7,07,400 बताई जा रही है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

Buxar Wine 1 22Scope News

तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए पिकअप में विशेष रूप से सीक्रेट चैंबर बनवाया था

पूछताछ में सामने आया कि तस्कर पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए पिकअप में विशेष रूप से सीक्रेट चैंबर बनवाया था। इसी तहखाने में शराब को बहुत ही व्यवस्थित ढंग से छिपाकर हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था। गहन तलाशी के दौरान ही तहखाने का राज खुला। गिरफ्तार आरोपी से तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Buxar Wine 2 22Scope News

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है – उत्पाद विभाग के अधीक्षक

उत्पाद विभाग के अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Buxar Wine 22Scope News

यह भी पढ़े : गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त, इनोवा गाड़ी पर लिखा हुआ था बिहार सरकार आयुक्त कृषि विभाग

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...