सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में CPDS टीम व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान द्वारा संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर निगरानी अभियान चलाया जा रहा था
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के पर्यवेक्षण में सीपीडीएस टीम और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान द्वारा संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस के सीवान पहुंचने पर कोच एस-2 से उतरकर जा रहे एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। वहीं तलाशी लेने पर उसके झोले से ऑफिसर्स चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की की 180 एमएल की 24 बोतलें बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 4.320 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 3,120 रुपए बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान मो. चांद (21 वर्ष) मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।

बरामद शराब व आरोपी को उत्पाद विभाग सीवान के हवाले कर दिया गया
बरामद शराब और आरोपी को उत्पाद विभाग सीवान के हवाले कर दिया गया, जहां उत्पाद कांड संख्या 578/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(a) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में आरपीएफ के सउनि नन्द किशोर सिंह, सीपीडीएस टीम के सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, कांस्टेबल विजय कुमार यादव और कांस्टेबल केशव प्रसाद की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़े : चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल बने मिसाल, दुरौंधा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा
रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


















