मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन व 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन एवं छह एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से अपराध नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई और जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

CM Hari Jhandi 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी और आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

CM Hari Jhandi 2 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव कुंदन कुमार, पुलिस महानिदेशक, निगरानी जेएस गंगवार और पुलिस महानिदेशक अभियान कुंदन कृष्णन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Hari Jhandi 3 22Scope News

यह भी पढ़े : इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...