मुख्यमंत्री ने कहा- AI के क्षेत्र में बिहार ने बढ़ाया ऐतिहासिक कदम, सुशासन व नवाचार को मिलेगी नई गति

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं सरवम डॉट एआई (एक्सोनवाइज प्राइवेट लिमिटेड) व भारत जीपीटी (CoRover Pvt.Ltd.) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। सूचना प्रावैधिकी विभाग, सरवम डॉट एआई एवं भारत जीपीटी से जुड़े अधिकारियों ने एक दूसरे के बीच ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।

भारत में बने बुनियादी AI मॉडल्स और एप्लिकेशन्स तक राज्य के विभागों की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगा

समझौता ज्ञापन से कई उद्देश्यों की प्राप्ति होगी। इसके तहत राज्य में हर नागरिक और सरकारी अधिकारी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की पहुंच सुलभ एवं आसान होगा व एआई के बेहतर उपयोग और विकास के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में मदद मिलेगी। भारत में बने बुनियादी एआई मॉडल्स और एप्लिकेशन्स तक राज्य के विभागों की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगा। बिहार के स्वीकृत शोधकर्ताओं को भारतीय भाषाओं और स्थानीय बोलियों में अपनी एआई रिसर्च क्षमताओं को मजबूत करने में सहूलियत होगी। स्थानीय भाषाओं में स्थानीय समस्याओं का समाधान खोजकर, बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर एआई संचालित शासन के मॉडल के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और एक स्थानीय भागीदार इकोसिस्टम तैयार हो सकेगा जिससे लंबे समय तक एआई विकास को बल मिलेगा।

CM AI 1 22Scope News

CM AI 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- डिजिटल बिहार के निर्माण और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल बिहार के निर्माण और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। बिहार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वदेशी एआई मॉडल तैयार किया जाएगा। सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज, सरल एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए एआई आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। राज्य में बड़े पैमाने पर एआई कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। एआई आधारित स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

CM AI 3 22Scope News

CM AI 4 22Scope News

CM सम्राट के साथ डिप्टी CM, मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार चौधरी, भारत जीपीटी (कोरोवर प्राइवेट लिमिटेड) के वाइस प्रेसिडेंट शशांक शेखर ठाकुर, सरवम डॉट एआई (एक्सोनवाइज प्राइवेट लिमिटेड) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राज चौहान सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM AI 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन व 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...