सड़क हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर रूप से जख्मी

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के अथमल गोला प्रखंड के कल्याणपुर गांव के पास बाइक पर सवार तीन लोग बख्तियारपुर से अथमलगोला आ रहे थे। तभी कल्याणपुर चौक के पास मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार प्रिंस कुमार की मौत हो गई।

अभिषेक व सुदर्शन गंभीर रूप से घायल

वहीं अभिषेक कुमार और सुदर्शन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सुदर्शन कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। घायल और मृतक सभी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे तभी यह घटना घटी।

Barh Acc 1 22Scope News

घटना के बाद ट्रैक्टर भागने में सफल रहा

घटना के बाद ट्रैक्टर भागने में सफल रहा लेकिन बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैक्टर को खोज लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ मृतक की लाश बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Barh Acc 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Royalty Rule: रॉयल्टी चालान के नए नियम पर बवाल, आखिर...

Dhanbad Royalty Rule: धनबाद में ठेकेदार राज्य सरकार के नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के खिलाफ अपना विरोध जारी रखे हुए हैं। हालांकि बिल्डिंग डिवीज़न द्वारा...

Ramgarh Vipottarini Puja: रामगढ़ में मां विपोतारणी पूजा का भव्य आयोजन,...

Ramgarh Vipottarini Puja: जिले के कोयला-बेल्ट इलाके में गिद्दी 'A' दुर्गा मंडप परिसर में बंगाली समुदाय ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के...

Jamtara Cyber Crime: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से हो रही थी...

Jamtara Cyber Crime: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर क्राइम के खिलाफ़ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के...