अपना कार्यकाल पूरा करेगी हेमंत सरकार, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा- कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे

अपना कार्यकाल पूरा करेगी हेमंत सरकार, न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

Ranchi-कांग्रेस की कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक में शामिल होने रांची पहुंचे अविनाश पांडे ने कहा है कि हेमंत सरकार को कोई खतरा नहीं है, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

कांग्रेस का साथ हेमंत सरकार को मिलता रहेगा.

गठबंधन में कहीं कोई विवाद नहीं है.

यदि किसी मुद्दे पर असहमति बनती भी है तो इसका मिल बैठ कर समाधान किया जाएगा.

खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता जाने की खबरों को निराधार बताते हुए कहा कि

हमें न्यायपालिक पर पूरा भरोसा है.

कानून अपना काम करेगी.

गैर भाजपाई सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश  

अविनाश पांडे ने यह भी कहा कि भाजपा की कोशिश पूरे देश में गैर भाजपा सरकार को अस्थिर करने की है.

बाद में अविनाश पांडे कांग्रेस कार्यालय में बैठक शामिल हुए.

इस बैठक में मंत्री बादल पत्रलेख,कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, सुखदेव भगत भी उपस्थित रहें.

यहां बता दें कि खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम आने के बाद झारखंड की राजनीति में सरगर्मी है.

कयासों का बाजार गर्म है.

भाजपा की ओर से नित्य नये हमले किये जा रहे हैं.

इस मामले में चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर इस मामले में जवाब की मांग की है.

मथुरा महतो के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए सीएम

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...