Jharkhand Cabinet Meeting Update: थैलेसीमिया पीड़ित छात्रों को बड़ी राहत संभव, मॉनसून सत्र की तारीखों पर भी लग सकती है मुहर

झारखंड कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 3 बजे होगी। थैलेसीमिया और गंभीर बीमारी से पीड़ित छात्रों की 75% उपस्थिति की अनिवार्यता खत्म करने समेत कई अहम प्रस्तावों पर फैसला संभव।


Jharkhand Cabinet Meeting Update रांची: झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में शिक्षा, पेयजल और विधानसभा के मॉनसून सत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला लिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट के समक्ष करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे जाएंगे।

Jharkhand Cabinet Meeting Update: गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को मिल सकती है बड़ी राहत

कैबिनेट बैठक में थैलेसीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों के लिए स्कूल और कॉलेजों में 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति की शर्त समाप्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। सरकार का मानना है कि ऐसे छात्र नियमित इलाज और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अक्सर कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उन्हें उपस्थिति के नियम में विशेष छूट देने का निर्णय लिया जा सकता है।

Jharkhand Cabinet Meeting Update
Jharkhand Cabinet Meeting Update

Jharkhand Cabinet Meeting Update: जल जीवन मिशन 2.0 के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी

बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 से जुड़े प्रस्ताव को भी घटनोत्तर स्वीकृति मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 2 जून को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ जल जीवन मिशन 2.0 के लिए समझौता किया था। इस योजना का उद्देश्य केंद्र और राज्य की साझेदारी के माध्यम से जवाबदेह, समुदाय आधारित और टिकाऊ ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना है।


Key Highlights

  • आज दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक।

  • थैलेसीमिया और गंभीर बीमारियों से पीड़ित छात्रों को 75 प्रतिशत उपस्थिति नियम से राहत मिल सकती है।

  • जल जीवन मिशन 2.0 के प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी।

  • कैबिनेट में करीब दो दर्जन प्रस्तावों पर होगी चर्चा।

  • अगस्त के पहले सप्ताह में विधानसभा का मॉनसून सत्र बुलाने पर लग सकती है मुहर।


Jharkhand Cabinet Meeting Update: विधानसभा के मॉनसून सत्र की तारीखों पर भी हो सकता है फैसला

कैबिनेट बैठक में झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की तारीखों पर भी मुहर लग सकती है। सरकार अगस्त के पहले सप्ताह में सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि 4 अगस्त के बाद 5 या 6 अगस्त से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने की संभावना है।

प्रस्तावित सत्र छह दिनों का हो सकता है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है।

Highlights

Dr. Melaxin India Launch: भारत में लॉन्च हुआ South Korea का...

Dr. Melaxin India Launch: रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफ़ॉर्म, 'Tira' ने भारत में दक्षिण कोरिया के मशहूर डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड 'Dr. Melaxin' को...

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...