श्रावणी मेले का Video बनाइए, 3 लाख तक का पुरस्कार पाइए

पटना : श्रावणी मेले की भक्ति, संस्कृति और रंग अब सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंचेंगे। पर्यटन विभाग ने ‘श्रावणी मेला-2026: इंफ्लुएंसर की नजर से’ वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता की घोषणा की है। इस पहल के तहत रचनात्मक वीडियो तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को 25 हजार से तीन लाख रुपए तक के आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

25 हजार फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर्स ले सकेंगे भाग

पर्यटन विभाग के अनुसार प्रतियोगिता में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर कुल मिलाकर न्यूनतम 25 हजार फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश तीन लाख, दो लाख और एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा चतुर्थ स्थान पर रहने वाले दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये, जबकि पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये के प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मुंगेर, बांका और भागलपुर के कांवरिया पथ पर बनानी होगी Video

विभाग की ओर से आयोजित होने वाला श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मुंगेर, बांका एवं भागलपुर स्थित कांवरिया पथ और श्रावणी मेले से जुड़े धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों पर आधारित वीडियो अथवा रील तैयार करनी होगी। तैयार वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के साथ विभागीय उपयोग के लिए भी उपलब्ध कराना होगा।

30 सेकेंड से दो मिनट तक होगी Video की अवधि

पर्यटन विभाग ने वीडियो की अवधि न्यूनतम 30 सेकेंड और अधिकतम दो मिनट निर्धारित की है। गूगल फ्रॉम से प्राप्त वीडियो को निर्णायक मंडल द्वारा चेक किया जाएगा। चयनित वीडियो को विभागीय सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जायेगा। पोस्ट के बाद 45 दिनों तक वीडियो के रीच, लाइक्स और शेयर की संख्या के आधार पर समीक्षा की जाएगी। एक्स यानी ट्विटर के मामले में रीट्वीट को शेयर माना जाएगा। सभी को जोड़कर जिसकी संख्या अधिक होगी उसे विजेता घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी पर्यटन विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी dir-tourism-bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Video कब बनाएं और कब जमा करें

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिभागियों को प्रथम सोमवारी यानी तीन अगस्त 2026 के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो जारी करनी होगी। दूसरी सोमवारी यानी 10 अगस्त 2026 के बाद दो दिनों के भीतर यानी 13 अगस्त तक संबंधित वीडियो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। वीडियो में किसी प्रकार की आपत्तिजनक, विवादित या थर्ड पार्टी अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री नहीं होनी चाहिए। साथ ही वीडियो में लोगो, वॉटरमार्क या दूसरे पहचान चिह्न नहीं होना चाहिए। इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी परिस्थिति में एआई का उपयोग स्वीकार्य नहीं होगा।

यह भी पढ़े : मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Sweta Singh Student Dialogue Program: छात्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस,...

Sweta Singh Student Dialogue Program: बोकारो से कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह ने बुधवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र...

Palamu DC Birthday Celebration: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अनाथ...

Palamu DC Birthday Celebration: पलामू के ज़िला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने जन्मदिन का जश्न सिर्फ़ निजी तौर पर मनाने के बजाय,...

भागलपुर बम ब्लास्ट केस : अदालत का फैसला, 2 दोषियों को...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित काजवलीचक बम ब्लास्ट मामले में करीब चार साल बाद अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। व्यवहार न्यायालय ने...