नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई खेत में चल रही धान की रोपनी के दौरान वहां गए हुए थे। इसी दौरान खेत के बगल स्थित पानी से भरे आहर में छोटा भाई नहाने चला गया। नहाने के दौरान छोटा भाई गहरे पानी में डूबने लगा।
भाई को डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने के लिए आहर में उतर गया लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों भाई ही गहरे पानी में डूब गए
वहीं भाई को डूबता देख बड़ा भाई उसे बचाने के लिए आहर में उतर गया लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों भाई ही गहरे पानी में डूब गए। बगल के खेत में काम कर रहे एक किसान की नजर जब दोनों बच्चों पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना एम्स रेफर कर दिया।

परिजन दोनों बच्चों को लेकर एम्स पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के भरसक प्रयास के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी
परिजन दोनों बच्चों को लेकर एम्स पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के भरसक प्रयास के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक निवासी पिंटू सिंह के पुत्र अभिजीत कुमार (14 वर्ष) और प्रियांशु कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना से हर कोई गमगीन है।
भाई को बचाने की कोशिश में दूसरे भाई ने भी अपनी जान गंवा दी
बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने की कोशिश में दूसरे भाई ने भी अपनी जान गंवा दी। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज भेज दिया।

यह भी पढ़े : खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया गाली-गलौज, पुलिस ने कहा- आरोपी की की जा रही है पहचान
अवनीश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















