Advertisement
Advertisement

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों की मौत, हेमंत सोरेन ने CM से की बात

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात कर हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।


Sikkim Tunnel Blast रांची: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन टनल में हुए भीषण हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में खूंटी जिले के रनिया प्रखंड के डाहू गांव निवासी कृष्णा साहू (22) और बडरू विकास कंडुलना (25), हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड निवासी जगेश्वर ठाकुर (46) तथा पश्चिमी सिंहभूम के कुमसिंग मदुरा गांव निवासी मसीह बरजो (27) शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर है, जबकि मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

Sikkim Tunnel Blast: गैस रिसाव के बाद टनल में हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार यह हादसा एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज सिक्स जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन हेड रेस टनल में हुआ। सुरंग के भीतर गैस रिसाव के बाद विस्फोट हो गया, जिससे कई मजदूर अंदर फंस गए। हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रमिक टनल के भीतर काम कर रहे थे। घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन झारखंड के चार श्रमिकों की जान नहीं बचाई जा सकी।


Key Highlights

  • सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत।

  • मृतकों में खूंटी, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम के श्रमिक शामिल।

  • सीएम हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की।

  • गैस रिसाव और ब्लोअर पाइप फटने के बाद सुरंग में विस्फोट हुआ।

  • हादसे के बाद रनिया के डाहू गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।


Sikkim Tunnel Blast: भाई ने सुनाई हादसे की दर्दनाक कहानी

मृतक कृष्णा साहू के भाई बबलू साहू इस हादसे में बाल बाल बच गए। उन्होंने फोन पर बताया कि वह अपने भाई के साथ दो जुलाई को सिक्किम पहुंचे थे। कृष्णा साहू और विकास कंडुलना टनल के भीतर मजदूरी करते थे, जबकि उन्हें कैंटीन में काम मिला था।

घटना वाले दिन वह दो अन्य साथियों के साथ सुरंग के अंदर काम कर रहे मजदूरों के लिए दोपहर का भोजन लेकर गए थे। तभी अचानक ब्लोअर का पाइप फट गया, जिससे आग लग गई और जहरीली गैस फैल गई। बबलू साहू सहित आठ मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कृष्णा साहू, विकास कंडुलना समेत 22 मजदूर सुरंग के भीतर फंस गए। हादसे में कई मजदूरों की मौत हो गई।

Sikkim Tunnel Blast: हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया है। उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर झारखंड के प्रभावित श्रमिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और माइग्रेंट सेल कंट्रोल रूम को तत्काल मामले का संज्ञान लेने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम लगातार सिक्किम सरकार और प्रभावित परिवारों के संपर्क में है।

Sikkim Tunnel Blast: डाहू गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही खूंटी जिले के रनिया प्रखंड स्थित डाहू गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक श्रमिक अपने साथियों के साथ सिक्किम में पटेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत मजदूरी करने गए थे। अब पूरा गांव अपने बेटों के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहा है।

Highlights

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...