बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई गति, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी के नविनिर्मित भवन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज गुरु गोविंद सिंह अस्पताल (जिला अस्पताल) पटना सिटी के नवनिर्मित भवन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सेवाओं के साथ जिला औषधि भंडार गृह, का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बातचीत करते हुए कहा- यहां पर इलाज की सारी सुविधा बेहतर ढंग से उपलब्ध रखें

इस दौरान वहां उपस्थित मरीजों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बातचीत करते हुये कहा कि यहां पर इलाज की सारी सुविधा बेहतर ढंग से उपलब्ध रखें ताकि मरीजों को रेफर करना न पड़े। डॉक्टर सहित उपचार की सारी सुविधाएं ससमय मरीजों को मिलनी चाहिए।

CM Health 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने ऑर्थोपेडिक OT का भी किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने ऑर्थोपेडिक ओटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों से कहा कि ऑर्थोपेडिक के इलाज का विशिष्ट पहचान बनाएं और मरीजों को इलाज की सारी सुविधाएं यहीं मिले। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में 105 नए आईसीयू बेड, 70 इंटरमीडिएट केयर यूनिट (IMCU) बेड और 24X7 आपातकालीन सेवाओं का भी लोकार्पण किया।

CM Health 2 22Scope News

इस व्यवस्था के अंतर्गत राज्य में मरीजों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) अंतर्गत हब एवं स्पोक मॉडल में निःशुल्क पैथोलॉजी सेवाओं के तहत प्रथम चरण में 11 हब लैब (जहां मशीन/उपकरण अधिष्ठापित एवं जांच सुविधा उपलब्ध) एवं इससे संबद्ध 221 स्पोक लैब (नमूना संग्रहण स्थल) का भी शुभारंभ किया। इस व्यवस्था के अंतर्गत राज्य में मरीजों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी और जांच रिपोर्ट समय पर प्राप्त होगी।

CM Health 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने राज्य के 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने राज्य के 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस (पीएचएच एवं आयुष्मान कार्ड धारी को निःशुल्क एवं अन्य को रियायती दर) सेवा का शुभारंभ किया। गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को अब पीएचएच एवं आयुष्मान कार्डधारियों को यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध होगी, जबकि अन्य पात्र लाभार्थियों को भी रियायती दरों पर डायलिसिस सेवा मिलेगी। इससे गंभीर किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अपने जिले के बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

CM Health 4 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार के साथ-साथ विशेषज्ञ उपचार सेवाओं को जिला एवं अनुमंडल स्तर तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, बेहतर चिकित्सा उपकरण, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा मजबूत स्वास्थ्य अवसंरचना के माध्यम से बिहार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन नई सुविधाओं से प्रदेश के लाखों नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा व बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी।

CM Health 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने गुरू गोबिंद सिंह अस्पाल परिसर में प्रबंधक कमिटी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की ओर से स्थापित ‘खंडा साहिब’ का लोकार्पण और किया नमन

मुख्यमंत्री ने गुरू गोबिंद सिंह अस्पाल परिसर में प्रबंधक कमिटी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की ओर से स्थापित ‘खंडा साहिब’ का लोकार्पण किया और नमन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, विधायक रत्नेश कुमार, पटना की महापौर सीता साहू, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. त्यागराजन एसएम, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय, बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुव्रत कुमार सेन सहित अन्य वरीय अधिकारी, चिकित्सक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM Health 6 22Scope News

CM Health 7 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...