बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में भारी हंगामा, 2 बजे तक स्थगित

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है। पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर सदन में भी भारी हंगामा हुआ है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे के सामने आ गए। सदन में विपक्ष छात्र प्रदर्शन के समर्थन में तख्तियां लेकर भी घुसा। इस दौरान विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने सबसे संयम बरतने की अपील की लेकिन दोनों तरफ से जबरदस्त गरमा-गरमी हो गई। ये सब तब हुआ जब पीपरा के विधायक ने सदन में एक बयान दिया।

वो छात्र नहीं गुंडे थे – BJP MLA श्यामबाबू यादव

सदन शुरू होती ही प्रश्नकाल होना था। इसी बीच पीपरा से बीजेपी के विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव ने बोलने की इजाजत मांगी। बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें इसकी मंजूरी दे दी। इसके बाद श्याम बाबू प्रसाद यादव ने कहा कि कल जो छात्र के नाम पर आंदोलन हो रहा था। वहां डाकबंगला चौराहे पर मेरी गाड़ी लगी हुई थी। और हमला हुआ, हमला जो है सो सैकड़ों की संख्या में हमलावर आए और गाड़ी पर हमला किए।

Bihar Vidhansabha 3 1 22Scope News

Bihar Vidhansabha 4 1 22Scope News

BJP विधायक के बयान पर हंगामा

इसके बाद श्याम बाबू प्रसाद यादव ने कहा कि लेकिन जो हमलावर थे वो छात्र हो नहीं सकते हैं। वो छात्र नहीं थे। वो जो है सो गुंडा थे, वो अपराधी थे। इसी बीच सदन से किसी सदस्य ने कहा कि वो राजनीति पार्टी के कार्यकर्ता थे। इसके बाद ही जमकर बहस शुरू हो गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। यहां तक की बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। पटना में छात्रों के उग्र प्रदर्शन पर विपक्ष के हंगामे के बाद सत्ता पक्ष से मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, उप मुख्य सचेतक मंजीत सिंह भी खड़े हो गए और विपक्ष का जबरदस्त प्रतिकार किया। आखिर में स्पीकर प्रेम कुमार ने बिहार विधानसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Bihar Vidhansabha 2 1 22Scope News

Bihar Vidhansabha 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित

Jharkhand Flying Institute Course: झारखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब...

Jharkhand Flying Institute Course: झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का एक नया मौका मिलने वाला है। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने...

Ranchi BJP Office Protest: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान...

Ranchi BJP Office Protest: गुरुवार को राजधानी रांची में बीजेपी के राज्य कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...