रांची होकर चलेगी Shravani Mela Special Train, इतवारी से मधुपुर के बीच अगस्त में बढ़ेंगे फेरे

श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इतवारी से मधुपुर के बीच रांची होकर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानें पूरा टाइम टेबल।


 Shravani Mela Special Train रांची:श्रावणी मेला के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन रांची होकर चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन अगस्त महीने में सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं में संचालित होगी।

 Shravani Mela Special Train:एक से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08895 एक से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को इतवारी स्टेशन से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, ओड्गा, बानो, पोकला और हटिया होते हुए रात 9:20 बजे रांची पहुंचेगी। इसके बाद मुरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और चितरंजन होते हुए अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

 Shravani Mela Special Train:दो से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार मधुपुर से होगी वापसी

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08896 दो से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को मधुपुर स्टेशन से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी। यह चितरंजन, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला, झालदा, मुरी, रांची, हटिया, पोकला, बानो, ओड्गा, राउरकेला और झारसुगुड़ा होते हुए आगे अपने गंतव्य इतवारी के लिए प्रस्थान करेगी।


Key Highlights:

  • श्रावणी मेला के लिए रेलवे ने इतवारी-मधुपुर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की।

  • ट्रेन रांची और हटिया होकर चलेगी।

  • एक से 29 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार इतवारी से होगी रवाना।

  • दो से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार मधुपुर से चलेगी वापसी।

  • कांवरियों और अन्य यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।


 Shravani Mela Special Train:श्रावणी मेला में यात्रियों को मिलेगी राहत

श्रावणी मेला के दौरान देवघर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये यात्रा करते हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है।

Highlights

JPSC Exam Case: देर रात CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष...

सीआईडी झारखंड ने JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता मामले में देर रात पूर्व अध्यक्ष गंगोत्री कुजूर के कार्यालय, सरकारी आवास और अन्य ठिकानों पर...

LPG Gas News: रांची की 3 LPG Gas एजेंसियों पर 55...

रांची में बिना DAC कोड एलपीजी सिलेंडर वितरण के मामले में इंडियन ऑयल ने तीन गैस एजेंसियों पर करीब 55 लाख रुपये का जुर्माना...

JSSC Regional Worker Exam: JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा पर बवाल, Admit...

JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने एडमिट कार्ड में देरी, संताली प्रश्नपत्र में त्रुटियों और री-एग्जाम की मांग...