JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बबलू मंडल ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित नीरज कुमार सिन्हा जैसे एक गरीब और साधारण कार्यकर्ता को अपना जीत का आशीर्वाद देगी ना कि करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले जन सुराज प्रत्याशी और राजद प्रत्याशी जैसे धनकुबेर को।

JDU MLC नीरज कुमार ने कहा- अभी परिणाम आना बाकी है लेकिन NDA समर्थित उम्मीदवार की जीत तय है

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि अभी परिणाम आना बाकी है लेकिन एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत तय है। राजनीति में फिसड्डी तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बांकीपुर चुनाव से उनकी दूरी कई सवाल खड़े करती है। क्या तेजस्वी यादव इसलिए चुनाव प्रचार से दूर हैं क्योंकि उनकी पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पिछड़ा वर्ग समुदाय से आती हैं? आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भी रेखा गुप्ता के समर्थन में जनता को संबोधित करना उचित नहीं समझा। इससे स्पष्ट है कि राजद का सामाजिक न्याय केवल नारों तक सीमित है, व्यवहार में नहीं।

JDU 1 22Scope News

‘NDA समर्थित उम्मीदवार की कुल संपत्ति 22.62 लाख, RJD उम्मीदवार की कुल संपत्ति 9.89 करोड़, जबकि जन सुराज प्रत्याशी व उनकी पत्नी की घोषित कुल संपत्ति 198.66 करोड़ रुपए है’

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार की कुल संपत्ति 22.62 लाख रुपये, राजद उम्मीदवार की कुल संपत्ति 9.89 करोड़ रुपये, जबकि जन सुराज प्रत्याशी एवं उनकी पत्नी की घोषित कुल संपत्ति 198.66 करोड़ रुपये है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि राजनीति में पारदर्शिता की बात करने वाले जन सुराज प्रत्याशी की इतनी अकूत संपत्ति और आय का राज क्या है?

JDU 2 22Scope News

चुनावी हलफनामे के अनुसार, NDA उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है – नीरज कुमार

जन सुराज प्रत्याशी के चुनावी हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2022-23 में लगभग 44 लाख 49 हजार रुपए की घोषित आय महज एक वर्ष में बढ़कर 2023-24 में लगभग आठ करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए हो गई, यानी लगभग 20 गुना से अधिक वृद्धि। आखिर इतनी बड़ी आय वृद्धि का स्रोत क्या है? यदि वर्ष 2024-25 में घोषित आय मात्र 58 लाख 45 हजार रुपए है, तो फिर 10 करोड़ रुपए का दान किस स्रोत से दिया गया? चुनावी हलफनामे के अनुसार, एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, राजद उम्मीदवार के खिलाफ एक मामला दर्ज है, जबकि जन सुराज प्रत्याशी के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी का मामला भी शामिल है। जो व्यक्ति स्वयं इतने गंभीर सवालों के घेरे में हो, वह नैतिकता का प्रमाण पत्र बांटने का अधिकार कैसे रखता है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाषण नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही महत्वपूर्ण है। जन सुराज प्रत्याशी को हर प्रश्न का तथ्य और प्रमाण के साथ उत्तर देना चाहिए।

JDU 3 22Scope News

कुछ अहम सवाल

1. राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार नहीं किया। क्या तेजस्वी यादव इसलिए चुनाव प्रचार से दूर हैं क्योंकि उनकी पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता पिछड़ा वर्ग समुदाय से आती हैं?

2. जन सुराज प्रत्याशी ने अपनी एवं पत्नी की कुल संपत्ति 198 करोड़ 66 लाख 34 हजार रुपए घोषित की है। हम पूछना चाहते हैं कि आखिर आपकी इतनी संपत्ति का राज क्या है? आप नेता हैं, चुनावी रणनीतिकार हैं या करोड़ों की वित्तीय पहेली?

3. जन सुराज प्रत्याशी की साल 2022-23 में 44 लाख 49 हजार रुपए की आय एक साल में आठ करोड़ 89 लाख कैसे बन गई? आय में 20 गुणा वृद्धि की इस चमत्कार का राज क्या है?

4. जब 2024-25 में जन सुराज प्रत्याशी की घोषित आय 58 लाख 45 हजार थी, तो उन्होंने अपनी पार्टी को 10 करोड़ का दान किस पैसे से दिया?

5. जन सुराज प्रत्याशी बीजेपी कार्यकर्ता को कुत्ता-बिल्ली कह रहे हैं? क्या वो गलत बयानबाजी के लिए बांकीपुर की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगेंगे?

6. क्या जन सुराज की राजनीति का नया मॉडल यही है कि पारदर्शिता की बात दूसरों से की जाए और अपने खिलाफ दर्ज मामलों पर चुप्पी साध ली जाए?

7. जन सुराज प्रत्याशी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में फ्रांस के कैविलम विची से फ्रेंच भाषा का कोर्स करने का उल्लेख किया है। क्या यह फ्रेंच भाषा का प्रशिक्षण था या विश्वविद्यालय की डिग्री? क्या प्रमाणपत्र सार्वजनिक करेंगे?

यह भी पढ़े : RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...