पटना : दिनदहाड़े अपराधियों ने पापड़ कारोबारी से 3 रूपये लूट लिया। पटना सिटी के भारतीय स्टेट बैंक कर्मलीचक की शाखा मे पापड़ कारोबारी नीतीश राज के छोटे भाई अपने कर्मचारी के साथ रुपए जमा करने के लिए सोमवार को 11:00 बजे स्टेट बैंक में पहुंचे थे, लेकिन बैंक का लिंक खराब होने के कारण बैंक में रुपए जमा नहीं हो सका। आधे घंटे तक कारोबारी का छोटा भाई और कर्मचारी इंतजार किया लिंक आने का लेकिन बैंक में लिंक नहीं आने के बाद कारोबारी का छोटा भाई और कर्मचारी घर वापस लौटने लगा उसी समय बाइक सवार दो अपराधी पापड़ कारोबारी से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। इस घटना की सूचना पापड़ कारोबारी ने बाईपास थाना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को को खंगालना शुरू कर दिया है। पापड़ कारोबारी नीतीश राज ने बताया है कि स्टेट बैंक में प्रत्येक दिन रुपए जमा करते हैं लेकिन सोमवार को बैंक का लिंक फेल होने के कारण रुपए जमा नहीं हो सका, जिसके कारण अपराधियों ने रुपए घर के पास से ही बैग छीनकर फरार हो गए। स्टेट बैंक कर्मलीचक की शाखा और पापड़ कारोबारी का घर दो मकान के बाद ही है जहां सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े कैश लुट की घटना का अंजाम दिया।
पापड़ कारोबारी ने बताया कि बैंक के अंदर ही दो बाइक सवार लुटेरे बैंक के अंदर ही रेकी कर रहे थे, बैंक के अंदर सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की तस्वीर आ गई है पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।


















