बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की वोट करने की अपील

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को वोटिंग होनी है। आप सभी विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से हमने पिछले दो दशकों में न्याय पर आधारित सुशासन और विकास को लागू करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है।

विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत जरूरी है – नीतीश कुमार

अपने वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखने और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए आपका हर एक वोट बहुत जरूरी है। मैं सभी वोटरों से अपील करता हूं कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के युवा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को अपना आशीर्वाद दें और भारी अंतर से उनकी जीत सुनिश्चित करें।

Ex Cm Nitish Kumar 1 22Scope News

बांकीपुर में NDA ने जोरदार किया प्रचार

उधर, दूसरी ओर 27 जुलाई को एनडीए ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर जोरदार प्रचार किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद चुनाव प्रचार में शामिल हुए। साथ ही सीएम सम्राट चौधरी सहित एनडीए के कई बड़े नेता रोड शो में शामिल हुए। इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर के लोगों का विश्वास और स्नेह दिखा है… मुझे पूरा विश्वास है कि 30 तारीख को एक प्रचंड बहुमत जीत कमल के निशान पर एनडीए के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को मिलने जा रही है।

Ex Cm Nitish Kumar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- NDA की जीत, बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...