मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के सभी B.ed कॉलेजों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, शनिवार को सरकारी विद्यालयों में होगी हाफ-डे पढ़ाई

मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुंगेर जिले के तारापुर में शिक्षा एवं पुलिस अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) के रूप में चयनित उच्च विद्यालयों का समेकित उद्घाटन किया।

मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं व समृद्ध पुस्तकालय विकसित किए गए हैं

इन मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब, डिजिटल शिक्षण सुविधाएं व समृद्ध पुस्तकालय विकसित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत +2 किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना (तारापुर), उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गनैली, आरएनएम उच्च विद्यालय रनग्राम, सीता देवी जगमोहन साह +2 बालिका उच्च विद्यालय असरगंज, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चाखंड, रानी प्रभावती उच्च विद्यालय संग्रामपुर, पब्लिक उच्च विद्यालय बढ़ौनियां, +2 उच्च विद्यालय मंझगांय, पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय हवेली खड़गपुर व गांधी मेमोरियल +2 उच्च विद्यालय मुजफ्फरगंज सहित कई विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है।

CM Munger 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया व छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने तारापुर प्रखंड के हरपुर में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने थाना भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि भवन में जन सुनवाई, अभिलेख प्रबंधन, निगरानी नियंत्रण कक्ष, महिला एवं बाल सुविधा कक्ष, वायरलेस तथा कंप्यूटर कक्ष सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

CM Munger 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक थाना भवनों, पुलिस लाइन, प्रशिक्षण केंद्रों और अन्य पुलिस अवसंरचनाओं के निर्माण से कानून-व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी, इससे अपराध नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई की क्षमता और मजबूत होगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने असरगंज, जलालाबाद में रामानंद एवं परसी-राम उच्च विद्यालय परिसर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ किया।

CM Munger 3 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- सात निश्चय-3 के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के निकट उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना कर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के निकट उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। तारापुर की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक बनाया, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि असरगंज डिग्री कॉलेज का जो वादा किया गया था, आज वह पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं एनडीए नेतृत्व के सहयोग से बिहार के विकास का संकल्प तेजी से पूरा किया जा रहा है।

CM Munger 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- आर्थिक कठिनाइयों एवं संसाधनों के अभाव में पहले गरीब परिवारों के बच्चे NEET व JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों एवं संसाधनों के अभाव में पहले गरीब परिवारों के बच्चे नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते थे, लेकिन अब हर प्रखंड में उच्च शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न प्रखण्डों में 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में पठन-पाठन की शुरुआत की गई है। अब यह संख्या बढ़कर 212 हो गई है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी बीएड कॉलेजों में भी चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। सभी प्रखंडों में लाइव क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी व डिजिटल ऐप के माध्यम से विद्यार्थी रात 11 बजे भी शिक्षकों से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब शनिवार को सरकारी विद्यालयों में हाफ-डे पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल-कूद की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है। असरगंज विद्यालय के सामने स्थित मैदान का विकास कराया जाएगा।

CM Munger 5 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- तारापुर में उद्योगों की स्थापना की जाएगी व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि तारापुर में उद्योगों की स्थापना की जाएगी व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इससे क्षेत्र के युवाओं को बिहार में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा मुंगेर और तारापुर विकास के नए केंद्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज से बाबा धाम तक की कांवर यात्रा सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। एक ही रंग के वस्त्र पहनकर, समान भाव से श्रद्धालु 100 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं, इससे बड़ा सामाजिक समानता का उदाहरण दुनिया में दुर्लभ है।

CM Munger 6 22Scope News

CM सम्राट के साथ DGP के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम पंकज कुमार दाराद, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से करें पूर्ण

Chanho Karam Festival: चान्हो में करम पूर्व संध्या पर मंत्री शिल्पी...

Chanho Karam Festival, चान्हो: सरना समिति, चान्हो के तत्वावधान में सरना बाल विकास उच्च विद्यालय, पोढ़ाटोली में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival: रांची में ‘व्यंग्य के रंग’...

JFTA Vyangya Ke Rang Theatre Festival, रांची: राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित JFTA स्टूडियो थिएटर में रविवार, 20 सितंबर 2026 को एक...

Badkagaon Karma Puja: बड़कागांव में अनोखी परंपरा से शुरू होता है...

Badkagaon Karma Puja: झारखंड के बड़कागांव प्रखंड में करमा पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जाता है। यहां करमा पूजा की...