आय से अधिक संपत्ति के मामले में अभियंता के पैतृक आवास पर EOU की छापेमारी

बांका : सरकारी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के पैतृक आवास पर कई घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई रजौन थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्थित उनके आवास पर की गई।

EOU की टीम ने अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की है

बताया जाता है कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने अभियंता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की है। जांच के क्रम में राज्य के चार जिलों में अभियंता से जुड़े छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। पिपराडीह स्थित पैतृक आवास पर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने कई घंटे तक घर के विभिन्न हिस्सों में जांच-पड़ताल की। इस दौरान दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य सामानों की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

EOU Raid 1 22Scope News

छापेमारी के दौरान टीम को क्या-क्या बरामद हुआ, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार किया है

हालांकि, छापेमारी के दौरान टीम को क्या-क्या बरामद हुआ, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार किया है। छापेमारी की कार्रवाई के बाद इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। आर्थिक अपराध इकाई की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही बरामदगी और मामले से संबंधित अन्य तथ्यों का आधिकारिक रूप से खुलासा किए जाने की संभावना है।

EOU Raid 2 22Scope News

यह भी पढ़े : भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Tinplate Accident: जमशेदपुर में टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में...

Jamshedpur Tinplate Accident: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को मिट्टी भराई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...