Advertisment

DRUCC Meeting: रांची से अयोध्या, जयपुर और भोपाल के लिए नई ट्रेन का प्रस्ताव, 4 रूट पर Vande Bharat की मांग

रांची रेल मंडल की DRUCC बैठक में रांची से अयोध्या, जयपुर, भोपाल और हरिद्वार के लिए नई ट्रेनों का प्रस्ताव रखा गया। 4 नए रूट पर वंदे भारत, स्टेशन पर ठहराव बढ़ाने और यात्री सुविधाओं पर भी चर्चा हुई।


DRUCC Meetingरांची: रांची रेल मंडल की मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की चौथी बैठक शुक्रवार को डीआरएम करुणा निधि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं, रेल नेटवर्क विस्तार और ट्रेनों के संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने रांची से देश के प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों की शुरुआत और वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार की मांग प्रमुखता से उठाई।

DRUCC Meeting:रांची से कई प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

बैठक में रांची से अयोध्या, जयपुर, भोपाल, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, रायपुर, अहमदाबाद और लखनऊ के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा रांची से पुरी, रायपुर, भुवनेश्वर और लखनऊ (अयोध्या होकर) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की भी मांग की गई।

रेल नेटवर्क के विस्तार के तहत मूरी-चांडिल, मूरी-बरकाकाना और रांची-टोरी रेलखंड के दोहरीकरण पर भी जोर दिया गया। वहीं रांची-गुमला-जशपुर-बिलासपुर-रायपुर नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की मांग भी उठी।


Key Highlights:

  • डीआरयूसीसी बैठक में रांची से अयोध्या, जयपुर, भोपाल और हरिद्वार के लिए नई ट्रेन की मांग।

  • रांची से पुरी, रायपुर, भुवनेश्वर और लखनऊ मार्ग पर वंदे भारत चलाने का प्रस्ताव।

  • रांची स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाने की मांग।

  • हटिया-पुणे एक्सप्रेस को दैनिक करने और राजधानी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने का सुझाव।

  • रांची स्टेशन पर जल्द 8 नए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे।


DRUCC Meeting:वंदे भारत का ठहराव बढ़ाने और कई ट्रेनों में बदलाव की मांग

डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने रांची स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (20888) के ठहराव का समय बढ़ाने की मांग रखी ताकि यात्रियों को चढ़ने और उतरने में सुविधा मिल सके।

बैठक में हटिया-इटवारी ट्रेन का विस्तार, हटिया-पुणे एक्सप्रेस को दैनिक करने, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय चार दिन चलाने का प्रस्ताव भी रेलवे मुख्यालय को भेजने का निर्णय लिया गया।

DRUCC Meeting:रेलवे ने गिनाईं नई उपलब्धियां, स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं

रांची रेल मंडल ने बताया कि वर्ष 2026 में पांच नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। इनमें आनंद विहार-पुरुलिया एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस और हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार अक्टूबर 2025 से जून 2026 के बीच यात्रियों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 131 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और 16 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।

रांची स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही 8 नए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाए जाएंगे। स्टेशन पर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, रैंप, हेल्प बूथ, बैटरी कार और वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई।

बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य विनोद कुमार अग्रवाल ने रांची-आनंद विहार एक्सप्रेस का जयपुर तक विस्तार, हटिया-बेंगलुरु स्पेशल में पेंट्रीकार जोड़ने, लोहरदगा मेमू को कोटशिला तक चलाने और झालदा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। वहीं छोटानागपुर पैसेंजर्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधि संदीप नागपाल ने रेल कनेक्टिविटी से जुड़े 33 विभिन्न मुद्दे समिति के समक्ष रखे।

Highlights

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...