Patliputra Greenfield Satellite Township Development Plan 2047 अधिसूचित, भूमि खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटी

बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 का प्रारूप अधिसूचित किया। भूमि खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाई गई, 60 दिन तक सुझाव आमंत्रित।


Patliputra Greenfield Satellite पटना: बिहार सरकार ने पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विकास योजना 2047 (प्रारूप) को अधिसूचित कर दिया है। इसके साथ ही विशेष क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर लगी रोक भी तत्काल प्रभाव से हटा दी गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के नियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी।

Patliputra Greenfield Satellite : विकास योजना 2047 का प्रारूप अधिसूचित

मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि विकास आयुक्त सह अध्यक्ष, बिहार शहरी आयोजना एवं विकास बोर्ड की अध्यक्षता में 31 जुलाई 2026 को आयोजित 14वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विशेष क्षेत्र के लिए विकास योजना 2047 (प्रारूप) को अधिसूचित किया गया है।

इस प्रारूप का प्रकाशन राजपत्र में कर दिया गया है। अधिसूचना के बाद अगले 60 दिनों तक आम नागरिकों, भूमि स्वामियों और अन्य हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। प्राप्त सुझावों पर नियमानुसार विचार करने के बाद योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।


Key Highlights:

  • पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकास योजना 2047 का प्रारूप अधिसूचित।

  • अधिसूचित प्रारूप पर 60 दिनों तक आमजन से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।

  • विशेष क्षेत्र में भूमि क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से समाप्त।

  • विश्वस्तरीय शहरी अवसंरचना और पर्यावरण अनुकूल विकास पर रहेगा फोकस।

  • सरकार ने इसे विकसित और सुनियोजित बिहार के विजन की महत्वपूर्ण परियोजना बताया।


Patliputra Greenfield Satellite:भूमि खरीद-बिक्री और हस्तांतरण पर लगी रोक समाप्त

नगर विकास मंत्री ने कहा कि विकास योजना के प्रारूप के अधिसूचित होने के साथ ही पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विशेष क्षेत्र में भूमि के क्रय-विक्रय और हस्तांतरण पर पहले से लागू प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। अब अधिसूचना जारी होने की तिथि से संबंधित क्षेत्र में भूमि लेन-देन सामान्य रूप से किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि इससे विकास परियोजनाओं को गति मिलने के साथ निवेश और शहरी विस्तार की प्रक्रिया भी तेज होगी।

Patliputra Greenfield Satellite:आधुनिक और सतत शहरी विकास का मॉडल बनेगी टाउनशिप

नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विकसित, आधुनिक और सुनियोजित बिहार के विजन को साकार करने में पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप अहम भूमिका निभाएगी। यह परियोजना विश्वस्तरीय शहरी अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यावरण अनुकूल विकास और नागरिक केंद्रित सुविधाओं के साथ भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक समावेशी एवं सतत शहरी विकास मॉडल स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला नागरिकों और हितधारकों को पारदर्शी एवं स्पष्ट नियोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार आधुनिक, सुनियोजित और सतत शहरी विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


Siwan Stolen Bullet Case: सीवान में RTO चेकिंग के दौरान पकड़ा...

Siwan Stolen Bullet Case: जिले में वाहन जांच के दौरान RTO विभाग की टीम ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को पकड़ा...

Praveen Kachhap बने ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी...

रांची: सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय प्रवीण कच्छप (Praveen Kachhap) को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट का राष्ट्रीय...

HAM Secular Relief Fund: हम सेक्युलर ने दिए 11 लाख रुपये,...

HAM Secular Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत...