Advertisment

गिरती विधि व्यवस्था पर धनबाद में चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कारोबारी

गिरती विधि व्यवस्था पर धनबाद में चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में सड़क पर उतरे कारोबारी  

Dhanbad-कारोबारियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया-गिरती विधि व्यवस्था और पानी बिजली की समस्या

को लेकर शहर के कारोबारियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया है.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के बैनर तले सड़क पर उतरे सैंकड़ों व्यवसायियों ने सरकार विरोधी नारे लगाये

और राज्य में विधि व्यवस्था में सुधार की मांग की.

इस अवसर पर जिला चेम्बर अध्यक्ष के चेतन गोयंका ने कहा कि अपराधियों के द्वारा

व्हाट्सएप कॉलिंग और व्हाट्सएप के माध्यम कारोबारियों से उगाही मांगी जा रही है.

हर दिन किसी न किसी व्यवसायी को फोन आता है. इसके चलते कारोबारियों में हड़कंप है.

व्यापारियों के द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से बच रही है.

यही कारण है कि अपराधी लगातार अपने आपराधिक मंसूबे को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं.

उन पर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है. चेतन गोयंका ने कहा कि इसकी

ताजा मिसाल डॉक्टर समीर कुमार हैं, जिन्हे आपराधियों के भय से राज्य छोड़ कर जाना पड़ा.

गोयंका ने झारखंड राज्य कृषि बिल पर अतिरिक्त 2% शुल्क लगाने के तथा बिजली विभाग के

द्वारा 400 यूनिट के ऊपर सब्सिडी समाप्त करने का भी विरोध किया, सरकार से इस मामले

में तुरंत कार्रवाई की मांग की.

रिपोर्ट- राजकुमार

ईडी की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का बयान शर्मनाक, भ्रष्ट्राचारियों के पीछे सरकार का संरक्षण-दीपक प्रकाश

 

 

 

 

 PMAY-G Bihar: सम्राट चौधरी ने पूरा किया गरीबों का पक्के घर...

बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले। घर की चाबी पाकर लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का...

SIR 2026: रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम Special...

 SIR 2026 के तहत रांची में 22 और 23 अगस्त को अंतिम विशेष शिविर लगेगा। नए मतदाता Form 6 और परिवार का नाम एक...

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में मनेगी जन्माष्टमी,...

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। जानें पूजा विधि और भगवान कृष्ण...