Jharkhand Rain Alert: रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश का Alert, खूंटी में 52 मिमी बारिश; लातेहार में वज्रपात से महिला की मौत

 झारखंड में निम्न दबाव के असर से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। खूंटी में 52 मिमी बारिश हुई, जबकि लातेहार में वज्रपात से महिला की मौत हो गयी।


 Jharkhand Rain Alert रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को रांची समेत चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।


Key Highlights

  • खूंटी में गुरुवार को सबसे अधिक 52 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

  • रांची में 12 मिमी बारिश हुई और देर रात तक बारिश जारी रही।

  • शुक्रवार को आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • छह जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

  • लातेहार के चंदवा क्षेत्र में वज्रपात से 25 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।


 Jharkhand Rain Alert:खूंटी में 52 मिमी, रांची में 12 मिमी बारिश

गुरुवार को झारखंड में सबसे अधिक 52 मिमी बारिश खूंटी में दर्ज की गयी। राजधानी रांची में 12 मिमी बारिश हुई। रांची में देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। शाम में करीब एक घंटे हुई बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया।

राज्य में बारिश की स्थिति में सुधार के बावजूद अब भी सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची में सामान्य की तुलना में 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है।

 Jharkhand Rain Alert:15 और 16 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाये रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

16 अगस्त को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश हो सकती है। रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

 Jharkhand Rain Alert:लातेहार में खेत में गयी महिला की वज्रपात से मौत

इधर, लातेहार जिले में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी। चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो गांव में धनरोपनी के लिए खेत गयी कलतिया देवी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी। उनकी उम्र 25 वर्ष थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

LPG KYC: रांची में 1 अक्टूबर से बिना Biometric Authentication रिफिल...

रांची में 1 अक्टूबर से बिना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन वाले घरेलू LPG कनेक्शन की रिफिल बुकिंग प्रभावित होगी। जानें KYC का तरीका और जरूरी...

Jharkhand Para Teacher Recruitment: 7,299 पदों पर सहायक आचार्य भर्ती का...

 झारखंड में 7,299 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती के लिए JSSC ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। पारा शिक्षक 18 अक्टूबर तक आवेदन...

GATE 2027 Registration: आवेदन की Last Date बढ़ी, फरवरी में होगी...

GATE 2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। बिना विलंब शुल्क 5 अक्टूबर और लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर तक...