YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है। जानिए 2027 से क्या बदलेगा।
YouTube Monetization Rules 2027 रांची: यूट्यूब ने अपने Creator Payment Rules में बड़ा बदलाव घोषित किया है। नए नियम 1 फरवरी 2027 से लागू होने की बात कही गयी है। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो पहली बार यूट्यूब चैनल शुरू कर मोनेटाइजेशन हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं। नये नियमों के तहत पहली बार मोनेटाइजेशन के लिए आवेदन करने वाले चैनलों के लिए वॉच टाइम और शॉर्ट्स व्यूज की शर्तें पहले के मुकाबले कड़ी होंगी।
यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम यानी YPP में शामिल होने के बाद क्रिएटर्स को वीडियो पर दिखने वाले विज्ञापनों और यूट्यूब प्रीमियम से होने वाली आय में हिस्सा मिलता है। ऐसे में नये नियमों को समझना नए क्रिएटर्स के लिए जरूरी हो गया है।
YouTube Monetization Rules 2027: 8 हजार घंटे Watch Time का क्या होगा मतलब?
नये क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती 8,000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना होगी। अभी लॉन्ग फॉर्म वीडियो के लिए पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉच टाइम जरूरी बताया गया है। नये नियमों में इसे बढ़ाकर 8,000 घंटे किया जा रहा है।
मसलन, यदि कोई पांच मिनट का वीडियो है और हर दर्शक उसे पूरा देखता है, तो 8,000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करने के लिए करीब 96,000 पूरे वीडियो व्यूज की जरूरत होगी। लेकिन वास्तविकता में अधिकांश दर्शक वीडियो को पूरा नहीं देखते। यदि पांच मिनट के वीडियो को कोई दर्शक केवल दो मिनट देखता है, तो वॉच टाइम में सिर्फ दो मिनट जुड़ेंगे। इसलिए केवल एक लाख व्यूज हासिल कर लेना यह सुनिश्चित नहीं करता कि 8,000 घंटे का लक्ष्य पूरा हो गया।
शॉर्ट्स क्रिएटर्स के लिए भी चुनौती बढ़ेगी। 90 दिनों में 1 करोड़ व्यूज की जगह 2 करोड़ व्यूज की जरूरत होगी। वहीं, न्यूनतम 1,000 सब्सक्राइबर की शर्त बरकरार रहेगी।
Key Highlights
YouTube के नये नियम 1 फरवरी 2027 से लागू होने की बात कही गयी है।
नये क्रिएटर्स के लिए लॉन्ग फॉर्म वीडियो का लक्ष्य 4,000 से बढ़कर 8,000 घंटे होगा।
Shorts मोनेटाइजेशन के लिए 90 दिनों में 1 करोड़ की जगह 2 करोड़ व्यूज की जरूरत होगी।
1,000 सब्सक्राइबर की न्यूनतम शर्त बरकरार रहेगी।
Shorts से कमाई जारी रखने के लिए हर 90 दिनों में तय व्यूज हासिल करना जरूरी होगा।
YouTube Monetization Rules 2027: क्या पुराने YouTubers भी होंगे प्रभावित?
नये मोनेटाइजेशन नियम मुख्य रूप से उन चैनलों पर लागू होंगे, जो पहली बार YPP में शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे। मौजूदा YPP सदस्यों पर यह शुरुआती पात्रता शर्त लागू नहीं होगी।
हालांकि Shorts से कमाई को लेकर अलग नियम बताया गया है। क्रिएटर्स को हर 90 दिनों में 1 करोड़ व्यूज बनाए रखने होंगे। यदि यह आंकड़ा कम हो जाता है, तो Shorts से होने वाली कमाई रुक सकती है। वहीं, लॉन्ग फॉर्म वीडियो से होने वाली कमाई जारी रहने की बात कही गयी है।
इस बदलाव का अर्थ यह है कि Shorts पर निर्भर क्रिएटर्स को लगातार बड़े स्तर पर व्यूज हासिल करने होंगे, जबकि लॉन्ग फॉर्म कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए मुख्य चुनौती 8,000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना होगी।
YouTube Monetization Rules 2027: भारत में नए Creators के लिए कितनी बढ़ेगी चुनौती?
भारत में वीडियो से होने वाली विज्ञापन आय पहले से ही क्रिएटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कमाई का माध्यम है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विज्ञापनदाता लॉन्ग फॉर्म वीडियो के लिए करीब 40 से 150 रुपये प्रति 1,000 व्यूज और Shorts के लिए करीब 7 से 35 रुपये प्रति 1,000 व्यूज तक भुगतान करते हैं। इसमें यूट्यूब का हिस्सा अलग होने के बाद शेष राजस्व का हिस्सा क्रिएटर को मिलता है।
ऐसे में नये क्रिएटर्स के लिए सिर्फ चैनल बनाना और वीडियो अपलोड करना पर्याप्त नहीं होगा। उन्हें मोनेटाइजेशन तक पहुंचने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा व्यूज और वॉच टाइम जुटाना पड़ेगा। खासकर छोटे और नये चैनलों के लिए लगातार गुणवत्तापूर्ण कंटेंट बनाकर दर्शकों को लंबे समय तक जोड़कर रखना ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा।
Highlights



















